क्या आप भी अपने दोस्तों या परिवारों वालों के बर्थ-डे भूल जाते हैं, तो इस परेशानी के लिए WhatsApp जल्द ही आपके लिए एक नया फीचर लेकर आ रहा है. कंपनी अपने यूजर् के लिए ऐसा फीचर रेडी कर रही है जो, उन्होंने उनके कॉन्टेक्ट के बर्थडे याद रखने में मदद करेगा। इसके किसी अलग से कैलेंडर या रिमाइंडर ऐप की जरूरत नहीं पड़ेगी।
प्रोफाइल में जोड़ सकेंगे जन्मदिन
रिपोर्ट्स के मुताबिक, WhatsApp जल्द ही प्रोफाइल को डेट ऑफ बर्थ (DOB) एड करने का ऑप्शन दे सकता है ऐसे में कोई यूजर्स जब अपनी बर्थ डेट प्रोफाइल में जोड़ता है तो उनके कॉन्टैक्टस को उस दिन जन्मदिन से जुड़ा नोटिफिकेश मिल सकता है.
चैट विंडो में भी मिलेगा बर्थडे रिमाइंडर
इस नए फीचर में चैट विंडो में भी बर्थडे रिमाइंडर दिखा जा सकेगा. यानी जैसे ही किसी कॉन्टैक्ट का जन्मदिन होगा, चैक स्क्रीन पर ही इसका जानकारी दिखाई दे सकती है. इसके बाद यूजर बिना किसी दूसरी स्क्रीन पर जाए, सीधी वहीं विश कर सकेंगे.
टेस्टिंग फेज में है फीचर
पिछलें कुछ टाइम से WhatsApp लगातार नए फीचर्स जोड़ रहा है. जिसके चलते कंपनी ने AI बेस्ड और कई स्मार्ट फीचर्स भी पेश किए हैं. इसी कड़ी में अब Birthday Reminder फीचर लाने की तैयारी है. अभी ये फीचर शुरूआती डेवलपमेंट स्टेज में है और रिपोर्ट के मुताबिक इसकी टेस्टिंग कुछ चुनिंदा एंड्रॉयड बीट यूजर्स के साथ की जा रही है. अभी इसके ऑफिशियल लॉन्च टाइम की घोषणा नहीं की गई है.
प्राइवेसी का भी रखा जाएगा ध्यान
इस फीचर के साथ यूजर्स की प्राइवेसी पर भी ध्यान दिया जाएगा. यूजर के बर्थडे की जानकारी किसे दिखाई देगी और किसे नहीं ये फैसला खुद यूजर ले सकेंगे. इससे निजी जानकारी सुरक्षित रहेगी और यूजर्स को अपनी प्राइवेसी पर पूरा कंट्रोल मिलेगा. यह फीचर उन लोगों के लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है, जो बिजी रुटीन में अक्सर अपने करीबियों का जन्मदिन भूल जाते हैं.
ये भी पढ़ें- 17 साल के भारतीय छात्र ने किया कमाल! दुनिया का सबसे छोटा रोबोटिक आर्म बनाकर बनाया गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड
संबंधित खबरें
80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
52 mins agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 hr agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
3 hrs agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
1 day agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
1 day agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 days agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
2 days agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines