WhatsApp Beta Green Screen Issue: अगर आप भी WhatsApp का बीटा वर्जन यूज कर रहे हैं तो सावधान हो जाएं। ऐप के बीटा 2.24.24.5 वर्जन में एक बड़ा बग आ गया है, जो यूजर्स की स्क्रीन को पूरी तरह से ग्रीन स्क्रीन में बदल रहा है और ऐप को अनरेस्पॉन्सिव बना रहा है। यह समस्या खास तोर से हजारों Android यूजर्स को आ रही है, जबकि iOS के बीटा टेस्टर पर अभी ऐसी कोई समस्या नहीं है। दरअसल, जैसे ही कोई यूजर चैट या मैसेज खोलने की कोशिश करता है तो अचानक स्क्रीन ग्रीन हो जाती है। ऐप को बंद करने तक पूरी स्क्रीन ग्रीन ही रहती है। हजारों यूजर्स के लिए ये समस्या एक बड़ा सिरदर्द बन गई है।
X पर यूजर्स शेयर कर रहे स्क्रीनशॉट
इस समस्या को लेकर कुछ यूजर्स X पर इसकी रिपोर्ट कर रहे हैं और बता रहे हैं कि उनका WhatsApp बीटा वर्जन सही से काम नहीं कर रहा है और इस्तेमाल करने के दौरान बार बार स्क्रीन ग्रीन हो रही है। हालांकि अभी तक WhatsApp की तरह से इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है लेकिन कहा जा रहा है कि कंपनी इसे जल्द फिक्स कर सकती है क्योंकि ये समस्या काफी बड़ी है।
तो अब ऐसे बचें इस समस्या से?
बता दें कि WhatsApp के स्टेबल वर्जन में यह समस्या नहीं है, इसलिए अगर आप इस बग का सामना कर रहे हैं, तो इसे ठीक करने के कुछ स्टेप्स को फॉलो कर सकते हैं:
1. बीटा टेस्टिंग से बाहर निकलें: WhatsApp के बीटा वर्जन से स्टेबल वर्जन पर स्विच करें। हालांकि, कुछ यूजर्स रिपोर्ट कर रहे हैं कि डाउनग्रेड करने के बावजूद भी यह समस्या आ रही है। इसलिए अच्छा यही होगा कि आप स्टेबल वर्जन का यूज करें।
2. अन्य डिवाइस पर इस्तेमाल करें: अगर संभव हो, तो WhatsApp वेब या अन्य सभी डिवाइस जैसे लैपटॉप, टैबलेट या iPhone पर इस्तेमाल करें। इस तरह भी आप इस बग से बच सकते हैं।
3. WhatsApp को हटाएं और फिर से इंस्टॉल करें: WhatsApp को हटाकर उसके लेटेस्ट स्टेबल वर्जन में इंस्टॉल करें। इससे भी आप इस समस्या को फिक्स कर सकते हैं। ध्यान दें कि ऐसा करने से पहले अपने मैसेज का Google Cloud पर बैकअप लेना न भूलें, ताकि आपकी चैट्स सेफ रहें।
4. अपडेट का इंतजार करें: मेटा जल्द ही एक अपडेट जारी कर सकता है जो इस समस्या को ठीक कर देगा।
ये भी पढ़ें : लो भाई अब तो कॉल उठाने की भी जरूरत नहीं… Google ने कर दिया कमाल; इस फोन में आई खास टेक्नोलॉजी
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
19 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
21 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
23 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines