WhatsApp Bans Over 80 lakh Indian Accounts: व्हाट्सएप ने अपनी प्राइवेसी पॉलिसी का उल्लंघन करने के आरोप में एक महीने में लगभग 80 लाख से ज्यादा भारतीय अकाउंट्स को अपने प्लेटफॉर्म से बैन कर दिया है। यह कदम भारत में तेजी से बढ़ते साइबर अपराध और फर्जी खबरों के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है। 1 अगस्त से 31 अगस्त के बीच, WhatsApp ने कुल 8,458,000 भारतीय खातों को ब्लॉक किया है। इनमें से 1,661,000 खातों को बिना शिकायत के बैन किया गया है। चलिए पहले जानते हैं क्यों बैन किए गए ये अकाउंट्स…
क्यों किए गए ब्लॉक?
- स्पैम और फ्रॉड: WhatsApp पर कई लोग स्पैम मैसेज भेजते हैं, फ्रॉड करते हैं या गलत जानकारी फैलाते हैं। जिसकी वजह से इन अकाउंट्स को बैन किया गया है।
- इलीगल एक्टिविटी: कुछ लोग WhatsApp का इस्तेमाल अवैध कामों के लिए करते हैं।
- यूजर्स की शिकायतें: जब कोई यूजर किसी दूसरे यूजर की शिकायत करता है तो WhatsApp जांच करता है और अगर जरूरत पड़ी तो उस खाते को बैन कर देता है।
ऐसे WhatsApp अकाउंट करता है ब्लॉक
बता दें कि WhatsApp के पास एक ऑटोमेटिक सिस्टम है जो संदिग्ध गतिविधियों को पहचान लेता है। इसके अलावा जब कोई यूजर किसी अकाउंट की शिकायत करता है तो WhatsApp उस पर कार्रवाई करता है।
इस कार्रवाई पर WhatsApp ने क्या कहा?
WhatsApp ने इस बड़ी कार्रवाई पर कहा है कि वह अपने प्लेटफॉर्म को सुरक्षित बनाए रखने के लिए लगातार काम कर रहा है। कंपनी ने यह भी कहा कि वह यूजर्स से अपील करती है कि वे संदिग्ध मैसेजों पर क्लिक न करें और किसी भी अज्ञात नंबर से आने वाले लिंक पर क्लिक करने से पहले सावधान रहें।
ये भी पढ़ें : Geyser खरीदते समय इन 7 बातों का रखें ध्यान, नहीं तो पैसे हो जाएंगे बर्बाद
खुद को ऐसे रखें सिक्योर
अगर आप नहीं चाहते कि आपका अकाउंट भी बैन हो तो WhatsApp की प्राइवेसी सेटिंग्स को बदलकर आप अपनी जानकारी को सुरक्षित रख सकते हैं। अगर आपको किसी अज्ञात नंबर से कोई मैसेज आता है तो उसका जवाब न दें और उसे ब्लॉक कर दें। किसी भी जानकारी को शेयर करने से पहले उसकी ऑथेंटिसिटी की जांच कर लें। अगर आपको कोई समस्या आती है तो आप WhatsApp सपोर्ट की मदद ले सकते हैं।
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
23 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines