WhatsApp Ban Account: क्या आप भी इंस्टेंट मैसेजिंग प्लेटफॉर्म WhatsApp का इस्तेमाल कर रहे हैं? अगर हां, तो आपको बता दें कंपनी ने मार्च में भारत में 79 लाख से ज्यादा व्हाट्सएप अकाउंट्स को बैन कर दिया है। कंपनी ने बड़ी कार्रवाई 1 से 31 मार्च के बीच की है। जानकारी के मुताबिक कंपनी को मार्च में 12,782 शिकायत मिली थी जिसमें से कंपनी ने 11 पर कार्रवाई की है। जबकि अन्य को नियमों का उल्लंघन करने की वजह से बैन कर दिया गया है।
फरवरी में भी हुई थी बड़ी कार्रवाई
जानकारी के अनुसार, इससे पहले मेटा ने 1 फरवरी से 29 फरवरी के बीच 76 लाख अकाउंट्स को बैन किया था। उस दौरान कंपनी ने बिना किसी रिपोर्ट के प्लेटफॉर्म से 14 लाख से ज्यादा खाते डिलीट किए थे। इस बड़ी कार्रवाई पर कंपनी का कहना है कि यूजर्स की सुरक्षा को देखते हुए ये बड़ा कदम उठाया गया है। वहीं इन दिनों कंपनी एक ऐसे फीचर पर भी काम कर रही है जो पॉलिसी Violate करने पर भी आपको प्लेटफार्म से बैन कर देगा।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
3 महीने में 2 करोड़ से ज्यादा अकाउंट बैन
एक अन्य रिपोर्ट में यह भी कहा जा रहा है कि व्हाट्सएप ने 2024 के पहले तीन महीनों के दौरान भारत में 22,310,000 अकाउंट पर बैन लगाया है। यह 2023 के पहले तीन महीनों की तुलना में बैन हुए अकाउंट्स की संख्या में लगभग दोगुनी है, जो ऑनलाइन स्कैम और यूजर्स की सिक्योरिटी पर मंडरा रहे खतरे को दिखता है। व्हाट्सएप की मासिक रिपोर्ट के अनुसार, इन भारतीय अकाउंट्स के खिलाफ कार्रवाई सूचना प्रौद्योगिकी नियम, 2021 के नियम 4(1)(डी) और नियम 3ए(7) के तहत की गई है।
लगातार बढ़ रही हैं बैन हुए अकाउंट्स की संख्या
व्हाट्सएप की जनवरी, फरवरी और मार्च 2024 की मासिक रिपोर्ट से पता चलता है कि पहली तिमाही में बैन हुए अकाउंट्स की संख्या में लगातार वृद्धि देखने को मिली है। जनवरी 2024 में, व्हाट्सएप ने 6,728,000 अकाउंट्स को बैन किया था जिसमें 1,358,000 अकाउंट्स को कंपनी ने बिना किसी रिपोर्ट के बैन किया था।
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
23 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines