Whatsapp auto-reply Feature: व्हाट्सएप अपने ग्राहकों के लिए कई बेहतरी फीचर्स उपलब्ध कराता है। इन्हीं में से एक है ऑटो-रिप्लाई फीचर। यह सुविधा व्हाट्सएप ग्राहकों को बिना मोबाइल फोन टच किए और किसी प्रकार की चैट किए बिना मैसेज का रिप्लाई देने का ऑप्शन प्रदान करती है। जी हां, आपने अपने फोन को बिना टच किए भी अपनों के मैसेज का रिप्लाई दे सकते हैं।
व्हाट्सएप बिजनेस ऑटोरिप्लाई फीचर क्या है?
व्हाट्सएप बिजनेस ऑटो-रिप्लाई फीचर आपको अपने ग्राहकों के लिए पूर्व-निर्मित, स्वचालित उत्तर और संदेश सेट करने की अनुमति देता है। ये फीचर्स उस समय काम आते हैं जब आप किसी मैसेज का रिप्लाई नहीं दे सकते। ध्यान दें कि यह सुविधा व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट के लिए उपलब्ध है।
व्हाट्सएप ऑटो-रिप्लाई मैसेज कैसे सेट करें?
इस सुविधा को आप दो तरीकों से सेट सकते हैं। पहला व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट से और दूसरा व्हाट्सएप पार्टनर प्लेटफॉर्म के माध्यम से जो आपको व्हाट्सएप एपीआई तक पहुंच प्रदान करता है।
अगर आपको सरल संदेश सेट करने या स्वागत संदेश स्वचालित करने की आवश्यकता है तो आपके लिए पहला ऑप्शन बेस्ट हो सकता है। इसे सेट अप करना आसान है, लेकिन आप जिस प्रकार के संदेश भेज सकते हैं वह सीमित है।
वहीं, दूसरे ऑप्शन में एक सीआरएम प्लेटफॉर्म एक एपीआई के माध्यम से व्हाट्सएप के साथ संचार करता है, जो आपको अधिक स्थितियों के लिए स्वचालित संदेश (WhatsApp auto reply feature) भेजने में सक्षम बनाता है। आप अपने अनुसार, ऑटो रिप्लाई मैसेज सेट सकते हैं।
ये भी पढ़ेंः बीच राह रुकी गाड़ी को धक्का देने की जरूरत नहीं, जहां चाहो वहां मिलेगा फ्यूल; बस एक नंबर करें डायल
व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट में ऑटो-रिप्लाई सेट करना बेहद ही आसान है। नीचे स्टेप्स बताए गए हैं, जिसे आप फॉलो करके व्हाट्सएप बिजनेस अकाउंट में ऑटो-रिप्लाई सेट कर सकते हैं।
बिजनेस अकाउंट में ऐसे करें ऑटो-रिप्लाई सेट
- सबसे पहले सेटिंग में जाएं।
- इसके बाद मेनू (एंड्रॉइड) खोलने या अपनी सेटिंग्स (आईओएस) खोलने के लिए अपने अकाउंट के ऊपरी दाएं कोने पर दिखाई दे रहे तीन बिंदी रेखाओं पर क्लिक करें।
- “बिजनेस टूल्स” पर क्लिक करें
- “Away Message” को सेलेक्ट करें।
- “Send away message” टॉगल बटन एक्टिव करें।
- Away message को एडिट करें।
- मैसेज कब भेजना है यह चुनने के लिए “शेड्यूल” बटन पर क्लिक करें
- जिसे मैसेज सेंड करना चाहते हैं उसका चुनें और आगे की प्रक्रिया को फॉलो करें।
- अब, ऑटो-रिप्लाई सेट हो गया है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
10 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
12 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
14 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
17 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines