WhatsApp Security Settings: WhatsApp दुनियाभर में इस्तेमाल किया जाने वाला मैसेजिंग ऐप है। आज के डिजिटल युग में ये सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप बन चुका है, क्योंकि करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल फोटो, वीडियो और मैसेज शेयर करने के लिए करते हैं। हालांकि, WhatsApp की कुछ सेटिंग्स आपके फोन की सिक्योरिटी के लिए खतरा बन सकती हैं और हैकर्स को आपके अकाउंट का एक्सेस दे सकती हैं।
हम ऑटो-डाउनलोड मीडिया फीचर की बात कर रहे हैं, जो अगर ऑन रहता है, तो आपको साइबर क्रिमिनल के लिए एक आसान शिकार बना सकता है। यह फीचर फर्जी लिंक, वायरस और स्पाइवेयर को आपके फोन में बिना परमिशन के डाउनलोड करने की अनुमति देता है, जिससे डेटा चोरी और साइबर अटैक का खतरा बढ़ जाता है। आइए इनके बारे में जानते हैं।
WhatsApp का ऑटो-डाउनलोड फीचर
जैसा कि हम जानते हैं कि हैकर्स आमतौर पर फिशिंग लिंक, वायरस-इन्फेक्टेड फाइल्स या स्पाइवेयर भेजकर लोगों को फंसाने की कोशिश करते हैं। ऐसे में जब ऑटो-डाउनलोड मीडिया फीचर ऑन होता है, तो कोई भी वायरस वाली फाइल अपने आप डाउनलोड हो सकती है, जिससे आपके फोन का पूरा डेटा हैकर एक्सेस कर सकता है। इससे आपको बैंकिंग फ्रॉड, पर्सनल डेटा लीक जैसी परेशानी हो सकती है।
कैसे बंद करें ऑटो-डाउनलोड फीचर?
अगर आप इस फीचर को बंद करना चाहते हैं तो आपको कुछ स्टेप्स को फॉलो करने की जरूरत होगी। इसकी मदद से आपका फोन और निजी डेटा सुरक्षित रह सकता है।
- सबसे पहले WhatsApp ऐप खोलें।
- इसके बाद ऊपर दाईं ओर 3 डॉट्स पर क्लिक करें।
- इसके बाद Settings ऑप्शन चुनें और Chats सेक्शन में जाएं।
- अब यहां मीडिया विजिबिलिटी (Media Visibility) को ऑफ कर दें।
- फिर Settings में जाकर Storage and Data ऑप्शन खोलें।
- अब नीचे बताए ऑप्शन में जाकर सभी मीडिया फाइल्स के ऑटो-डाउनलोड को बंद करें।
When using mobile data
When connected to Wi-Fi
When roaming
क्या है फायदे?
अगर आप इस फीचर को बंद कर देते हैं तो आपको कई फायदे होते हैं। अब अनचाही फाइलें और वायरस आपके फोन में डाउनलोड नहीं होंगे। इसके साथ ही बैंकिंग और पर्सनल डेटा सुरक्षित रहेगा, साथ ही आपका फोन मैलवेयर और अन्य साइबर हमलों से सुरक्षित रहेगा।
यह भी पढ़ें- Teen Account: Instagram का नया तरीका; बच्चों पर निगरानी होगी और भी आसान
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
1 day agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
1 day agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
1 day agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
1 day agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
2 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
2 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
2 days agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
3 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines