हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

यूजर्स के लिए खुशखबरी! बिना चैट खोले पढ़ पाएंगे WhatsApp के सारे मैसेज, आ रहा ये धांसू फीचर     

अब WhatsApp पर हर मैसेज पढ़ने की झंझट खत्म होने वाली है. नया AI फीचर एक साथ कई अनरीड चैट्स का सार तैयार करेगा, जिससे मिनटों में पूरी बातचीत समझ आ जाएगी. जानते हैं कब रोलाउट होगा ये फीचर.

विज्ञापन
WhatsApp का बड़ा अपडेट! (Photo-Pixabay)

Whatsapp AI Unread Chat Summary Feature: अब WhatsApp पर चैट पढ़ना पहले से कहीं ज्यादा आसान होने वाला है. कंपनी एक ऐसा नया फीचर लाने की तैयारी में है, जो आपके कई अनरीड मैसेज को एक साथ समझा देगा. यानी आपको हर चैट खोलकर पढ़ने की जरूरत नहीं पड़ेगी, एक ही जगह पर पूरा सार मिल जाएगा.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, Meta अपने AI बेस्ड समरी फीचर को और आगे बढ़ा रही है. अभी तक यह सुविधा हर चैट के अंदर अलग-अलग मिलती थी, लेकिन अब इसे कई चैट्स के लिए एक साथ इस्तेमाल करने की तैयारी चल रही है.

WABetaInfo ने किया खुलासा

इस नए फीचर की जानकारी WABetaInfo ने दी है. उन्होंने बताया कि WhatsApp के लेटेस्ट TestFlight बिल्ड में इस फीचर से जुड़े संकेत मिले हैं, जिससे साफ है कि कंपनी इस पर काम कर रही है.

विज्ञापन
Photo-WABetaInfo

क्या होगा नया बदलाव

नए अपडेट में “unified unread chat summary feature” देखने को मिल सकता है. इसके तहत जब आप Chats टैब में “Unread” फिल्टर चुनेंगे, तो ऊपर “Get a summary” का बटन दिखाई देगा, जिससे आप एक साथ कई चैट्स का सार देख पाएंगे.

कैसे काम करता है यह फीचर

अभी के समय में अगर यूजर किसी एक चैट का सार देखना चाहता है, तो उसे उस चैट को खोलकर summarize बटन पर टैप करना पड़ता है. इसके बाद AI उस पूरी बातचीत को छोटा और आसान रूप में पेश करता है, जिससे जरूरी बातें तुरंत समझ में आ जाती हैं.

विज्ञापन

प्राइवेसी का भी रखा गया ध्यान

WhatsApp इस फीचर में अपने Private Processing सिस्टम का इस्तेमाल करता है. इसका मतलब है कि मैसेज का डेटा सुरक्षित रहते हुए प्रोसेस किया जाता है, ताकि यूजर की प्राइवेसी बनी रहे और साथ ही उसे साफ-सुथरा सार भी मिल सके.

जल्द मिल सकता है अपडेट

रिपोर्ट के अनुसार, यह फीचर अभी डेवलपमेंट स्टेज में है और इसे iOS और Android दोनों प्लेटफॉर्म के लिए तैयार किया जा रहा है. ऐसे में उम्मीद है कि आने वाले समय में यह फीचर बीटा यूजर्स या सभी यूजर्स के लिए जल्द ही उपलब्ध हो सकता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- AI का नया धमाका! OpenAI ने लॉन्च किया ChatGPT Images 2.0, अब बनेंगी परफेक्ट तस्वीरें

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola