हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

WhatsApp का 'नीला छल्‍ला' अब हिंदी में देगा जवाब, ये नया फीचर तो मजा कर देगा डबल!

WhatsApp New AI Features: अगर आप भी Meta AI का यूज कर रहे हैं तो आपको बता दें जल्द ही AI चैटबॉट हिंदी में भी बात करेगा। कंपनी कमाल का अपडेट ला रही है। चलिए इसके बारे में जानें

विज्ञापन

WhatsApp New AI Features: मेटा AI पहले ही इंस्टाग्राम, व्हाट्सएप और मैसेंजर पर अपनी जगह बना चुका है और अब सोशल मीडिया दिग्गज ने नए क्षेत्रों और भाषाओं को इसमें ऐड किया है। कंपनी के ब्लॉग पोस्ट के अनुसार, मेटा एआई अब अर्जेंटीना, चिली, कोलंबिया, इक्वाडोर, मैक्सिको, पेरू और कैमरून सहित 22 देशों में उपलब्ध हो गया है। इतना ही नहीं, मेटा एआई अब फ्रेंच, जर्मन, हिंदी, Hindi-Romanized स्क्रिप्ट, पुर्तगाली और स्पेनिश सहित कई भाषाओं को सपोर्ट करेगा। मेटा के अनुसार, आने वाले अपडेट के साथ नई भाषाएं जोड़ी जाएंगी।

कई काम होंगे आसान

सोशल मीडिया दिग्गज का टारगेट लोगों को उनके डेली कामों में मदद करना और मेटा एआई के साथ बातचीत करके उनके नॉलेज को बढ़ाना है। नए अपडेट के साथ चैट असिस्टेंट अब आपके  सवालों के जवाब देने और क्रिएटिव आइडियाज जनरेट करने से लेकर कई तरह के काम कर सकता है।

मेटा AI को मिला नया फीचर  

मेटा ने नए इमेजिन मी फीचर की भी घोषणा की है जो यूजर्स के इनपुट के बेस पर फोटो बनाने के लिए एडवांस्ड Personalization  टेक्नोलॉजी का यूज करेगा। यह फीचर पहले यू.एस. में बीटा वर्जन में था। कंपनी अपने क्रिएटिव टूल्स को भी बेहतर बना रही है, जिसमें नए एडिटिंग फीचर शामिल हैं, जिसमें इमेज में एलिमेंट्स को जोड़कर या हटाकर इमेज को मॉडिफाई करना, उन्हें बदलना या इमेज के ब्यूटी को बढ़ाने के लिए एडजस्टमेंट करना शामिल है।

आ रहा है Edit with AI फीचर

इस बीच, कंपनी Edit with AI Feature पर भी काम कर रही है, जो एडिटिंग ऑप्शन को बढ़ाएगा, जिससे यूजर्स के लिए अपनी इमेज को परफेक्ट बनाना आसान हो जाएगा। इस बीच, टेक दिग्गज ने मैथ और कोडिंग से जुड़े सवालों का बेहतर ढंग से जवाब देने के लिए इसमें और भी तगड़ा ओपन-सोर्स मॉडल, लामा 405बी भी ऐड किया है। आसान शब्दों में कहें तो अब आपको अपने मुश्किल सवालों के लिए किसी और AI चैटबॉट के पास नहीं जाना पड़ेगा।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें