आज के समय में WhatsApp सिर्फ चैटिंग का ऐप नहीं रह गया है. ऑफिस के काम, जरूरी डॉक्यूमेंट, परिवार और दोस्तों से बातचीत तक, बहुत कुछ इसी पर निर्भर है. ऐसे में अगर आपका सिम कार्ड अचानक बंद हो जाए, खराब हो जाए या आप अपना मोबाइल नंबर बदल लें, तो एक सवाल जरूर आता है कि अब WhatsApp कितने दिन तक चलेगा. क्या सिम बंद होते ही WhatsApp भी बद हो जाता है या फिर इंटरनेट के जरिे इस पहले की तरह इस्तेमाल किया जा सकता है. चलिए कंफ्यूजन को दूर करते हैं.
SIM बंद होने पर भी चलता रहेगा WhatsApp
SIM कार्ड और WhatsApp अकाउंट का सीधा कनेक्शन नहीं होता है. WhatsApp अकाउंट आपक मोबाइल नंबर से रिजस्टर होता है, लेकिन ऐप चलाने के लिए फोन में इंटरनेट कनेक्शन होना जरूरी है. ऐसे में अगर सिम बंद हो गई है, लेकिन फोन Wi-Fi या किसी दूसरी चालू सिम के इंटरनेट से जुड़ा है, तो WhatApp आमतौर पर चलता रहेगा. आप मैसेज भेज और रिसीव कर सकते हैं, WhatsApp कॉल कर सकते हैं और ऐप के दूसरे फीचर्स का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
SIM बंद होने के बाद WhatsApp कितने दिन चलेगा?
SIM बंद होने के बाद WhatsApp अकाउंट अपने आप 30, 60 या 90 दिन में बंद हो जाएगा, ऐसा कोई सामान्य तय नियम नहीं है. यानी सिर्फ SIM बंद होने की वजह से अकाउंट तुरंत बंद नहीं होता. जब तक WhatsApp आपके फोन में एक्टिव है और आप इंटरनेट के जरिए इसका इस्तेमाल कर रहे हैं, तब तक यह काम करता रह सकता है. हालांकि, अगर अकाउंट को लंबे समय तक इस्तेमाल नहीं किया जाता है, तो WhatsApp की इनएक्टिव अकाउंट पॉलिसी लागू हो सकती है.
असली दिक्कत दोबारा वेरिफिकेशन में आएगी
सिम बंद होने के बाद सबसे बड़ी परेशानी तब आती है, जब आपको WhatsApp को दोबारा वेरिफाई करना पड़ता है. उदाहरण के लिए अगर आपने फोन बदल लिया या किसी वजह से WhatsApp को अनइंस्टाल करके फिर से इंस्टॉल किया, तो अकाउंट में लॉगिन करन के लिए फोन नंबर का वेरिफिकेशन करना पड़ता है. इसके लिए WhatsApp SMS या कॉल के जरिए OTP भेजता है.
बंद नंबर पर OTP नहीं मिलेगा
अगर उस समय आपको WhatsApp अकाउंट से जुड़ा सिम नंबर बंद है तो उस नंबर पर वेरिफिकेशन कोड नहीं आएगा. ऐसी स्थिति में आप अपने पुराने WhatsApp अकाउंट में दोबारा लॉगिन नहीं कर पाएंगे. इसलिए अगर पुराने नंबर को आगे भी इस्तेमाल नहीं करना है, तो नंबर बंद करने से पहले WhatsApp अकाउंट को नए नंबर पर ट्रांसफर करना जरूरी है.
पुराना नंबर किसी और को मिल सकता है
मोबाइल नंबर हमेशा के लिए बंद कराने पर एक और जोखिम रहता है. कुछ समय बाद टेलीकॉम कंपनी उस नंबर को किसी दूसरे ग्राहक को जारी कर सकती है. नया नंबर पाने वाला व्यक्ति उस नंबर से WhatsApp पर अपना अकाउंट रजिस्टर कर सकता है. इसलिए पुराने नंबर को छोड़ने से पहले WhatsApp अकाउंट को सुरक्षित तरीके से नए नंबर पर बदलना बेहतर रहता है.
WhatsApp का Change Number फीचर करें इस्तेमाल
अगर आप अपना मोबाइल नंबर बदल रहे हैं, तो WhatsApp के Change Number फीचर का इस्तेमाल कर सकते हैं. इसकी मदद से WhatsApp अकाउंट को पुराने नंबर से नए नंबर पर ट्रांसफर करने में मदद मिलती है. इससे बाद में पुराने नंबर के बंद होने या किसी दूसरे व्यक्ति को जारी होने की स्थिति में होने वाली परेशानी से बचने में मदद मिल सकती है.
ये भी पढ़ें- रिचार्ज खत्म होने के बाद कितने दिन चलता है SIM? TRAI नियम को समझें