WhatsApp Accounts Banned: दुनियाभर में प्रसिद्ध मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप लोगों के बीच एक सुरक्षित और भरोसेमंद प्लेटफॉर्म के तौर पर भी जाना जाता है। ये ही कारण है कि देश के ही नहीं दुनिया के कई लोग इसका इस्तेमाल कर रहे हैं।
अपने यूजर्स के भरोसे को बनाए रखने के लिए कंपनी तरह के तरह के सेफ्टी फीचर्स भी लागू करती रहती है। जबकि, इनके नियमों का पालन ना करने वालों के खिलाफ भी सख्त एक्शन भी लेती है। हर महीने कंपनी की ओर से लिस्ट जारी की जाती है जिसके तहत वो लाखों यूजर्स का अकाउंट बैन या हमेशा के लिए ब्लॉक कर देते हैं।
ये भी पढ़ेंः Bluetooth Tracker पर अब लगेगी रोक! Google और Apple ने उठाया ये बड़ा कदम, जानिए
नए आईटी नियम 2021 के तहत कंपनी मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी करती है। इस साल मार्च की मासिक अनुपालन रिपोर्ट में भारत के 47 लाख से ज्यादा अकाउंट को बैन कर दिया गया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
कंपनी ने 1 मई, सोमवार को मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी की। इसके मुताबिक 1 से 31 मार्च के बीच में 4,715,906 व्हाट्सएप अकाउंटों को बैन किया गया, जिनमें 1,659,385 अकाउंट्स को एक्टिव रूप में प्रतिबंधित कर दिया गया।
व्हाट्सएप की मंथली कंपीलेंस रिपोर्ट जारी करने के साथ ही कंपनी के एक प्रवक्ता ने कहा कि “इसे यूजर्स की सुरक्षा रिपोर्ट के तहत और हासिल की गई यूजर शिकायतों समेत व्हाट्सएप द्वारा की गई कार्रवाई और प्लेटफॉर्म पर दुरुपयोग से निपटने के लिए निवारक कार्रवाइयों की डिटेल्स है।”
ये भी पढ़ेंः भारत में शानदार फीचर्स के साथ धांसू स्मार्टवॉच लॉन्च, कीमत 2 हजार से कम
आपको जानकारी के लिए बता दें कि 1 मार्च से 31 मार्च के बीच आईं शिकायत अपील समिति के आदेश और अनुपालन किए गए आदेश 3-3 थे। लाखों भारत के सोशल मीडिया यूजर्स को सशक्त बनाने हेतु इलेक्ट्रॉनिक्स और आईटी स्टेट मिन्सटर राजीव चंद्रशेखर ने हाल ही में जीएसी की शुरुआत की जिसका काम कंटेंट और अन्य मुद्दों पर ध्यान देगी।
ये भी पढ़ेंः गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
5 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
9 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
11 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
12 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
13 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines