WhatsApp Account Ban in India: दुनियाभर में प्रसिद्ध व्हाट्सएप का इस्तेमाल लाखों-करोड़ों यूजर्स करते हैं। मेटा के स्वामित्व वाला व्हाट्सएप अपने यूजर्स की सुरक्षा का खास ध्यान रखता है। इंस्टेंट मैसेजिंग, कॉलिंग और वीडियो जैसी सर्विस को बेहतर बनाने के लिए विभिन्न फीचर्स को जारी किया जाता है। फरवरी 2025 के रिपोर्ट में व्हाट्सएप ने 9.7 मिलियन यानी 97 लाख अकाउंट को बैन कर दिया है।
भारतीय यूजर्स के व्हाट्सएप अकाउंट को बंद किया गया है जिनमें 14 लाख खाते वो हैं जिन्हें किसी अन्य यूजर्स की शिकायत से पहले ही कंपनी ने प्रोएक्टिव तौर पर हटा दिया है। अगर आप नहीं चाहते कि आपका व्हाट्सएप अकाउंट भी बैन कर दिया जाए तो आइए पहले जान लेते हैं कि किन 3 गलतियों के कारण व्हाट्सएप अकाउंट बंद किया जा सकता है?
WhatsApp यूजर्स न करें ये 3 गलतियां
- बिना वजह के किसी को मैसेज न भेजें।
- अनावश्यक फॉरवर्डिंग मैसेज को सेंड न करें।
- स्पैम और ऑटो-बोट मैसेज से बचे रहें।
भारतीय व्हाट्सएप अकाउंट बैन होने के क्या कारण?
दरअसल, आईटी नियम 2021 के नियम अनुसार व्हाट्सएप द्वारा मासिक अनुपालन रिपोर्ट जारी की जाती है। फरवरी की रिपोर्ट में 97 लाख से अधिक भारतीय यूजर्स के व्हाट्सएप अकाउंट को बैन किया गया है। इसके पीछे की वजह यूजर्स द्वारा प्लेटफॉर्म का सही तरह से इस्तेमाल न करना है। महीने भर की सुरक्षा रिपोर्ट में उन यूजर्स के नंबर शामिल हैं जो ऐप में स्पैम, फर्जी मैसेज, फ्रॉड या अन्य दुरुपयोग कर रहे हैं।
ये भी पढ़ें- WhatsApp हैक होने के ये हैं 7 संकेत, जानकर तुरंत करें अकाउंट रिकवर
व्हाट्सएप अकाउंट बैन होने पर क्या करें?
व्हाट्सएप अकाउंट बैन होने पर आप फोन में फिर से ऐप को इंस्टॉल करके नंबर से लॉगिन कर सकते हैं। अगर इसके बाद भी अकाउंट ओपन नहीं हो रहा है तो आप व्हाट्सएप सपोर्ट से संपर्क कर सकते हैं। बातचीत के बाद वेरिफिकेशन प्रोसेस को पूरा किया जाएगा और आपका बैन अकाउंट फिर अनब्लॉक किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
AirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
30 mins agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
2 hrs agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
3 hrs agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
4 hrs agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
2 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
2 days agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
2 days agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
3 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines