WhatsApp Hack Account Recover Tips: दुनियाभर में व्हाट्सएप का इस्तेमाल काफी ज्यादा किया जाता है। यूजर्स की अधिक संख्या होने के साथ-साथ हैकर्स की नजर भी इस प्लेटफॉर्म पर बनी रहती है। हालांकि, व्हाट्सएप के एंड टू एंड एन्क्रिप्टेड समेत अन्य प्राइवेसी फीचर्स के कारण हैकर्स के लिए अकाउंट को हैक करना मुश्किल हो जाता है। मगर फिर भी वो व्हाट्सएप को हैक करने की कोशिश में लगे रहते हैं। ऐसे में जरूरी है कि व्हाट्सएप अकाउंट पर मौजूद पर्सनल मैसेज, फोटो, वीडियो समेत अन्य जानकारियों को सुरक्षित रखें।
साइबर फ्रॉड के मामले बढ़ते जा रहे हैं और हैकर्स लगातार व्हाट्सएप को भी हैक कर डेटा चुराने की कोशिश में हैं। इसलिए सावधानी के साथ व्हाट्सएप का इस्तेमाल करें, अगर 7 तरह के संकेत नजर आते हैं तो नजरअंदाज नहीं बल्कि गौर करें और अकाउंट को रिकवर करने के लिए टिप्स को अपना लें। आइए जानते हैं कि WhatsApp हैक होने पर कौन से 7 संकेत देखने को मिल सकते हैं?
WhatsApp हैक होने देख सकते हैं ये 7 संकेत
1. आपके बिना मर्जी व्हाट्सएप पर मैसेज डिलीट होते हुए शो हो।
2. दोस्त-रिश्तेदार की शिकायत आए कि आप अजीब मैसेज भेज रहे हैं।
3. व्हाट्सएप अकाउंट में लॉगिन करने में दिक्कत आ रही हो।
4. व्हाट्सएप लॉगआउट हो जाए और लॉगिन के लिए OTP मांगा जाए।
5. बिना मर्जी के स्टेटस या स्टोरी पोस्ट हो जाए।
6. सिक्योरिटी वेरिफिकेशन कोड के लिए मैसेज या रिक्वेस्ट आए।
7. ऐसे मैसेज के रिप्लाई शो हो सकते हैं जो आपने न किए हो।
WhatsApp कैसे हो सकता है हैक?
व्हाट्सएप के Linked Devices फीचर की मदद से डिवाइस हैक हो सकता है। हैकर दूसरे डिवाइस में आपका व्हाट्सएप ओपन कर सकता है और सारी एक्टिविटी पर ध्यान दे सकता है। इसके अलावा एक और तरीका ये है कि हैकर अपने नंबर से आपका ऐप रजिस्टर कर सकता है। इसके बाद हैकर्स आपकी सभी गतिविधियों पर नजर रख सकता है। हालांकि, ऐसे में हैकर के लिए आपका पुराना मैसेज देख पाना मुमकिन नहीं हो सकेगा।
WhatsApp हैक होने पर क्या करें?
अगर आप ये देख चुके हैं कि अनजान डिवाइस पर व्हाट्सएप चल रहा है तो आप पहले सभी लिंक्ड डिवाइस से अकाउंट को लॉगआउट करें। इसके बाद फिर ऐप को फिर से फोन में इंस्टॉल करें और नंबर पर आया नया OTP एंटर करें। इसके अलावा सिक्योरिटी पिन भी चेक कर लीजिए, अगर ऐसा लगे कि वो चेंज किया गया है तो Forgot PIN करें। इसके बाद सिक्योरिटी पिन सेट कर लीजिए।
ये भी पढ़ें- Samsung AI Refrigerator: फ्रिज ढूंढेगा गुम हुआ फोन! जानें कैसे काम करेगा Find My Phone फीचर?
संबंधित खबरें
WhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 hr agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
21 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines