WhatsApp Accessing Microphone: प्रसिद्ध इंस्टेंट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप शुरुआत से ही यूजर्स की प्राइवेसी को सुरक्षित रखने का दावा करता है। हालांकि, अब प्लेटफॉर्म पर एक बड़ा आरोप लग रहा है। कहा जा रहा है कि फोन के माइक्रोफोन को व्हाट्सएप बैकग्राउंड में ऐक्सेस (WhatsApp Microphone Access) कर रहा है। इस आरोप को एक इंजीनियर ने लगाया है जिसके बाद से सभी का ध्यान इस मामले पर है।
व्हाट्सएप पर बैकग्राउंड में माइक्रोफोन ऐक्सेस करने का आरोप एक इंजीनियर ने स्क्रीनशॉट को साझा करते हुए लगया है। इसके अलावा कई अन्य यूजर्स द्वारा भी इसकी शिकायत कंपनी से की गई है। अगर आपको भी लगता है कि व्हाट्सएप पर बैकग्राउंड में माइक्रोफोन का इस्तेमाल (How to Check WhatsApp Accessing Microphone) कर रहा है, तो इसे जानने के लिए आप आसान तरीका अपना सकते हैं। आज हम आपको इसे जानने के लिए एक आसान तरीका बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।
तुरंत ऐसे करें चेक
- सबसे पहले व्हाट्सएप को ओपन करके सेटिंग में जाएं।
- इसके बाद यहां पर प्राइवेसी का ऑप्शन होगा, उस पर क्लिक करें।
- इसके बाद प्राइवेसी और सिक्योरिटी सेटिंग पर क्लिक करें।
- यहां आपको माइक्रोफोन यूज करने वाले सारे ऐप्स की टाइमलाइन शो होगी।
इस तरह से आप जान सकेंगे कि आपका व्हाट्सएप माइक्रोफोन का इस्तेमाल कर रहा है या फिर नहीं। इस तरह से आपको जानकारी हो सकेगी आपके द्वारा यूज ना करके भी व्हाट्सएप माइक्रोफोन का यूज कर रहा है या नहीं।
इन यूजर्स के साथ अधिक दिक्कत
ऐसे यूजर्स जो जो Android-12 या उसके ऊपर का वर्जन यूज कर रहे हैं। उन्हें इस तरह की दिक्कत का ज्यादा सामना करना पड़ रहा है। लोगों द्वारा शिकायत करने पर कंपनी व्हाट्सएप ने इस पर प्रतिक्रिया दी है। कंपनी का कहना है कि इस तरह की समस्या किसी बग के कारण हुई होगी। हालांकि, इस मामले के बाद व्हाट्सएप प्राइवेसी पर कई सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
संबंधित खबरें
सर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
8 hrs agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
12 hrs agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
14 hrs agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
15 hrs agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
15 hrs agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
1 day agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
1 day agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
1 day agoApple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
1 day agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines