WhatsApp New Feature: प्रसिद्ध मैसेंजिग ऐप व्हाट्सएप (WhatsApp) का इस्तेमाल दुनियाभर में किया जाता है। ये एप एक दूसरे को चैट्स, वॉयस कॉल्स या वीडियो कॉलिंग आदि से जोड़ता है। कंपनी अपने यूजर्स के लिए आए-दिन तरह-तरह के फीचर्स पेश करती रहती है।
इस बार व्हाट्सएप पर एक खास फीचर लाया गया है जो यूजर्स के लिए बड़ा काम का हो सकता है। दरअसल, व्हाट्सएप के नए फीचर की मदद से वीडियो और वॉयस कॉलिंग के दौरान 32 लोगों (WhatsApp 32 People Support Feature) को अब जोड़ा जा सकता है। इस फीचर को आप ग्रुप कॉल का नाम भी दे सकते हैं।
अभी पढ़ें – Apple Watch Ultra पर मारे जोरदार हथौड़े, टेबल ने तोड़ा दम लेकिन…देखें Video
कैसे जुड़ सकते हैं एक साथ 32 लोग?
व्हाट्सएप पर वॉयस और वीडियो कॉल सुविधा को काफी पसंद किया जाता है। बेहतरीन एक्सपीरियंस देने के लिए प्लेटफॉर्म पर एक साथ 32 लोगों को जुड़ने की सुविधा पेश की गई है। इसके तहत अब व्हाट्सएप कॉलिंग के दौरान 32 लोगों को जोड़ा जा सकता है। इससे पहले सिर्फ 8 लोग ही कॉल्स से जुड़ सकते थे।
पोस्ट कर दी फीचर की जानकारी
फेसबुक निर्माता मार्कजुकरबर्ग ने फेसबुक पर पोस्ट कर व्हाट्सएप के इस फीचर की जानकारी दी है। इस दौरान बताया गया है कि व्हाट्सएप पर ‘कॉल लिंक’ के जरिए एक से ज्यादा यानी 32 लोगों को जोड़ा जा सकता है। लिंक पर क्लिक करके यूजर वीडियो कॉल से जुड़ सकते है।
‘एन्क्रिप्टेड’ वीडियो कॉलिंग की टेस्टिंग
आपको जानकारी के लिए बता दें कि ‘एन्क्रिप्टेड’ वीडियो कॉलिंग का टेस्ट चल रहा है। इसकी मदद से यूजर्स 32 लोगों तक सुरक्षित वीडियो कॉलिंग कर सकेंगे।
अभी पढ़ें – Airtel XSafe: घर की रखवाली करेगा ये जबरदस्त डिवाइस, जानिए खासियत और कीमत
व्हाट्सएप वीडियो कॉल पर कैसे जोड़ें 32 लोग?
व्हाट्सएप वीडियो कॉलिंग पर 32 लोगों को जोड़ने के लिए पहले अपने ऐप को अपडेट करना होगा। इसके बाद ही आप इस सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। ऐप पर आपको कॉल लिंक मिलेगा जिसे आप अपने फ्रेंड, फैमली या फिर अन्य जानकर को सेंड कर सकते हैं जिन्हें आप जोड़ना चाहते हैं।
व्हाट्सएप पर आ रहा है Do not Disturb फीचर
व्हाट्सएप के आगामी फीचर की बात करें तो ‘Do not Disturb’ नाम से एक ऐप्लिकेशन प्रोग्रामिंग इंटरफेस आने के लिए तैयार है। Do not Disturb मोड को ऑन करने पर यूजर्स के पास व्हाट्सएप कॉल्स की जानकारी आ सकेगी। फिलहाल इस फीचर की टेस्टिंग जारी है। जल्द ही एंड्रॉयड यूजर्स के लिए इसे पेश कर दिया जा सकता है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
11 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
12 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
14 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
16 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines