Apple Event 2026: iPhone 18 सीरीज से लेकर AI Siri तक, सितंबर में हो सकते हैं ये बड़े लॉन्च

Apple का सितंबर इवेंट इस बार बेहद खास होने वाला है. आइए यहां जानते हैं कि इस बार कंपनी इस इवेंट में क्या क्या प्रोडक्ट लॉन्च कर सकती है.

Apple Event

Apple Event 2026 में क्या होगा खास. (Photo-AI)

विज्ञापन

Apple Event 2026: Apple का इस बार का सितंबर इवेंट इस साल के सबसे बड़े टेक इवेंट्स में से एक माना जा रहा है. हर साल की तरह इस साल भी कंपनी अपने नए iPhone लॉन्च करेगी, लेकिन इस बार सिर्फ iPhone 18 सीरीज ही नहीं, बल्कि नई Apple Watch, AirPods, AI से लैस Siri और कई दूसरे प्रोडक्ट्स भी चर्चा में हैं. आमने आई रिपोर्ट्स के मुताबिक Apple इस इवेंट में कई बड़े अपग्रेड्स दिखा सकता है. जानते हैं कि सितंबर इवेंट में किन-किन प्रोडक्ट्स पर सबसे ज्यादा नजर रहेगी.

iPhone 18 Pro में क्या मिलेगा?

Apple के iPhone 18 Pro को लेकर लीक्स सामने आए हैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक फोन का डिजाइन पिछले मॉडल जैसा ही रह सकता है लेकिन हार्डवेयर में कई जरूरी बदलाव देखने को मिल सकते हैं. इसमें पहले के मुकाबले छोटा Dynamic Island दिया जा सकता है. साथ ही कैमरा सिस्टम को भी बेहतर बनाया जा सकता है. बताया जा रहा है कि इसमें वेरिएबल अपर्चर वाला वाइड कैमरा मिलेगा. जिससे फोटो खींचते समय लाइट और बैकग्राउंड ब्लर पर बेहतर कंट्रोल किया जा सकेगा.

Advertisment

iPhone 18 Pro Max में बड़ी बैटरी की उम्मीद

रिपोर्ट्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max पहले के मुकाबले थोड़ा मोटा हो सकता है. इसकी वजह बड़ी बैटरी को बताया जा रहा है. वहीं डिजाइन और बाकी फीचर्स काफी हद तक iPhone 18 Pro जैसे ही रहने की उम्मीद है. हालांकि ज्यादा बैटरी क्षमता की वजह से इसकी बैटरी बैकअप बहतर हो सकती है.

ज्यादा हो सकती है Pro मॉडल्स की कीमत

इस बार Apple अपने Pro मॉडल्स की कीमत भी बढ़ा सकता है. iPhone 18 Pro की कीमत iPhone 17 Pro के मुकाबले करीब 100 डॉलर ज्यादा हो सकती है ये दावा रिपोर्ट में किया गया. वहीं iPhone 18 Pro Max की कीमत में करीब 200 डॉलर तक की बढ़ोतरी होने की संभावना है. अगर ऐसा होता है तो Apple के नए फ्लैगशिप स्मार्टपोन पहले से ज्यादा महंगे हो जाएंगे.

विज्ञापन

फोल्डेबल iPhone पर क्या अपडेट?

ऐसी चर्चा भी चल रही है कि इस इवेंट में Apple अपना पहला फोल्डेबल iPhone पेश कर सकता है. रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी इसे iPhone Ultra नाम से लॉन्च कर सकती है. दावों के मुताबिक इसमें 5.5 इंच का बाहरी डिस्प्ले और 7.8 इंच का फोल्डेबल इनर डिस्प्ले मिल सकता है. वहीं इसकी कीमत 2 हजार से 2500 डॉलर के बीच हो सकती है. 

विज्ञापन

यह प्रोडक्ट्स भी हो सकते हैं पेश

कंपनी अपने इस इवेंट में अपना स्मार्टवॉच लाइनअप भी अपडेट कर सकती है. कंपनी Apple Watch Series 12 और Apple Watch Ultra 4 को पेश सकर सकती है. इनमें नया प्रोसेस, बेहतर बैटरी, नए हेल्थ सेंसर और नए फीचर्स मिलने की उम्मीद है.

नए AirPods और Mac डिवाइस पर भी रहेगी नजर

Apple नए AirPods भी पेश कर सकता है. इनमें कैमरा जैसी नई तकनीक देखने को मिल सकती है. इसके अलावा कंपनी नए Mac कंप्यूटर और MacBook मॉडल्स भी पेश कर सकती है. हालांकि, इन डिवाइसों के सितंबर इवेंट की बजाय बाद में लॉन्च होने की संभावना ज्यादा बताई जा रही है.

विज्ञापन

AI Siri को लेकर हो सकता है बड़ा ऐलान

Apple अपने AI फीचर्स पर लगातार काम कर रहा है. सिंतबर इवेंट में कंपनी AI बेस्ड Siri को बीटा वर्जन से बाहर लाकर सभी यूजर्स के लिए पेश कर सकती है. इससे Siri पहले के मुकाबले ज्यादा स्मार्ट होगी और यूजर्स को बेहतर तरीके से जवाब देने के साथ कई नए AI फीचर्स भी उपलब्ध करा सकेगी.

कब होगा Apple इवेंट

Apple का सितंबर 2026 इवेंट कंपनी के लिए काफी अहम माना जा रहा है. हालांकि कंपनी ने इसकी कोई ऑफिशियल डेट अभी नहीं बताई है. लेकिन पुराने रिकॉर्ड्स को देखते हुए कंपनी सिंतबर के दूसरे वीक में इस इवेंट को कर सकती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

Get Breaking News First and Latest Updates from India and around the world on News24. Follow News24 on Facebook, Twitter.

First published on:

Read more: About our editorial guidelines and standards here.

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ