नई दिल्ली: देश में बहुत जल्द भारत में 5जी नेटवर्क सर्विस की शुरुआत होने जा रही है। प्रमुख दो टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो (Reliance Jio) और एयरटेल (Airtel) सबसे पहले 5जी सर्विस को शुरू करने वाली हैं। उम्मीद जताई जा रही है कि कंपनियां अक्टूबर में 5जी सर्विस को शुरू कर देंगी।
हाल ही में जियो ने घोषणा की कि दिवाली पर Jio 5G सर्विस दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में लाइव होगी। कंपनी का कहना है कि साल 2023 तक पूरे देश में Jio 5G को पहुंचा दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – Oppo A57s ने की मार्केट में एंट्री, मिलेगा 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और भी बहुत कुछ
बीते सालों से कई फोन निर्माता कंपनियां सबसे एडवांस स्मार्टफोन बनाने के दौड़ लगा रहे हैं। कई देशों द्वारा इसे चलाया जा रहा है। अब भारत भी उनमें से ही एक है। 5G इंटरनेट 50Mbps से लेकर 1.8Gbps तक की तेज डाटा स्पीड प्रदान करने का दावा करता है।
इन लोगों को नहीं मिलेगी सुविधा
भारत में 4G ही सबसे बड़ा नेटवर्क है। इसलिए 5G को जो सपोर्ट करे वो फोन कम हैं। ऐसे में जिन लोगों के पास 5G फोन नहीं हैं वे तेज स्पीड का आनंद नहीं ले सकते। आपको यह भी कहा जाता है कि अगर आप नया महंगा फोन खरीद रहे हैं तो पहले चेक कर लें कि उसमें 5g चलेगा भी या नहीं।
कैसे पता चलेगा कि हमारा फोन 5जी सपोर्ट करेगा या नहीं
एंड्रॉइड फोन की सेटिंग्स में जाना होगा। इसके बाद नेटवर्क और इंटरनेट विकल्प पर टैप करें या मोबाइल नेटवर्क पर जाएं। इसके बाद पसंदीदा नेटवर्क पर दबाएं। फिर आपको सभी सपोर्टेड डिवाइस में 2G, 3G, 4G और 5G दिखाई देंगे। अगर उसमें आपको 5G दिखाई देता है तो आपका फोन इसे सपोर्ट करता है।
अब प्लान्स पर डालें एक नजर
जियो जब आया था तो उसके रेट ने बाकी कंपनियों के दाम भी हल्के पड़वा दिए थे। वहीं, अब आपको ज्यदातर प्लान्स डेटा पर फोकस्ड मिलेंगे। 5G प्लान्स में इतना बड़ा बदलाव शायद ना देखने को मिले, लेकिन रिचार्ज की कीमतों में बदलाव जरूर दिखेगा। उधर एयरटेल के चेयरमैन सुनील मित्तल ने बताया की कंज्यूमर्स को 5G सर्विसेस के लिए थोड़े ज्यादा पैसे खर्च करने होंगे।
अभी पढ़ें – फ्री में Amazon Prime Video और Netflix का चाहिए सब्सक्रिप्शन? अपना सकते हैं ये प्लान
इसके अलावा Vi सीईओ रविंदर ठक्कर ने बताया कि 5G रोलआउट विभिन्न फैक्टर पर निर्भर करता है। जैसे इसका कैसे इस्तेमाल होगा, कस्टमर्स की मांग क्या रहती है और कैपेसिटी की जरूरत इत्यादि।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
सेल में AC पर बंपर ऑफर, सिर्फ 27,490 से शुरू है कीमत, देखें डील्स
17 mins agoiPhone Air 2 पर सामना आया बड़ा अपडेट अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
59 mins agoApple के फेस्टिव ऑफर में ₹15,000 तक की छूट, नए AirPods भी लॉन्च
20 hrs agoGoogle Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
2 days agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
2 days agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
2 days agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
2 days agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
3 days agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
3 days agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines