Geyser Maintenance Tips Before Summer: सर्दियां अब विदा ले रही हैं और घरों में गीजर का इस्तेमाल धीरे-धीरे कम हो रहा है. ऐसे में ज्यादातर लोग गीजर का स्विच ऑफ करके उसे महीनों के लिए वैसे ही छोड़ देते हैं. लेकिन क्या सिर्फ बंद कर देना ही काफी है? या फिर गर्मियों के लिए गीजर को स्टोर करने से पहले उसकी सर्विस करवाना जरूरी होता है? अगर आप भी यही सोच रहे हैं, तो यहां जानिए क्यों गीजर को लंबे समय के लिए बंद करने से पहले उसकी सर्विस करवाना समझदारी भरा कदम है.
गीजर बंद करने से पहले जरूर करें ये काम
सिर्फ स्विच ऑफ करना काफी नहीं
अक्सर लोग सर्दी खत्म होते ही गीजर का स्विच बंद कर देते हैं और समझते हैं कि काम खत्म हो गया. लेकिन बिना सर्विस के गीजर को महीनों तक बंद छोड़ देना उसकी उम्र और परफॉर्मेंस दोनों पर असर डाल सकता है. अंदर जमा गंदगी और पानी आगे चलकर नुकसान पहुंचा सकते हैं.
जंग से बचाव के लिए जरूरी है जांच
सर्विस के दौरान टेक्नीशियन गीजर की एनोड रॉड की जांच करता है. यह रॉड टैंक को अंदर से जंग लगने से बचाती है. अगर यह रॉड खराब हो चुकी है और समय पर बदली नहीं गई, तो टैंक में लीकेज या बड़ी खराबी आ सकती है. समय रहते जांच कराने से ऐसे खतरे टाले जा सकते हैं.
कैल्शियम और खारे पानी की सफाई
सर्दियों में लगातार इस्तेमाल से हीटिंग एलिमेंट और टैंक के अंदर कैल्शियम और नमक की परत जम जाती है. अगर इसे साफ नहीं किया गया तो यह परत सख्त होकर गीजर की कार्यक्षमता घटा सकती है. सर्विस के दौरान यह जमाव हट जाता है, जिससे अगली सर्दियों में गीजर जल्दी और बेहतर तरीके से पानी गर्म करेगा.
खराब पार्ट्स की समय पर पहचान
थर्मोस्टेट, प्लग, पाइप या अन्य हिस्सों में अगर कोई खराबी है तो सर्विस के दौरान पता चल जाती है. इससे अगली बार जरूरत पड़ने पर गीजर अचानक खराब नहीं होगा और आपको ठंड में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा.
टैंक खाली करना जरूरी
अगर गीजर में महीनों तक पानी भरा रहे तो उसमें बदबू, फंगस और बैक्टीरिया पनप सकते हैं. सर्विस के समय टैंक का पानी पूरी तरह निकालकर उसे अंदर से साफ और सुखाया जाता है. इससे गीजर सुरक्षित रहता है और सेहत से जुड़ा जोखिम भी कम होता है.
बिजली की बचत में भी मददगार
गंदा हीटिंग एलिमेंट पानी गर्म करने में ज्यादा समय और बिजली लेता है. साफ-सुथरा गीजर कम बिजली में बेहतर काम करता है. यानी समय पर सर्विस कराने से आपका बिजली बिल भी नियंत्रण में रह सकता है.
गर्मियों से पहले एक जरूरी कदम
गीजर को लंबे समय के लिए बंद करने से पहले किसी प्रोफेशनल प्लंबर या कंपनी के टेक्नीशियन से उसकी डीप क्लीनिंग और सर्विस जरूर करवा लें. इससे अगली सर्दियों में गीजर चालू करते समय आपको किसी परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा और ठंडे पानी से नहाने की नौबत भी नहीं आएगी.
ये भी पढ़ें- महीनों बाद AC चलाने से पहले करें ये काम, वरना जेब पर पड़ेगा भारी
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
9 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
13 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines