Weekly Tech Recap: इस हफ्ते टेक्नोलॉजी की दुनिया में क्या कुछ खास हुआ है? कौन-सी खबरें रही सबसे ज्यादा ट्रेंड में? ये हम आज आपको अपने ‘Weekly Tech Recap’ में बताएंगे। इस लिस्ट में हमने हफ्ते की पांच बड़ी और अहम खबरों को शार्ट लिस्ट किया है। इस हफ्ते खबरों में टेक दिग्गज Apple से लेकर WhatsApp खूब चर्चा में रहा। आइए जानें इस हफ्ते टेक की दुनिया में क्या कुछ खास देखने को मिला…
OpenAI से बातचीत कर रहा है एप्पल
इस साल की शुरुआत में Apple और Google ने नए iOS 18 ऑपरेटिंग सिस्टम में जेनरेटिव AI फीचर लाने के लिए बातचीत शुरू की थी। अब, टिम कुक के नेतृत्व वाली कंपनी iPhones में जेनरेटिव AI फीचर्स लाने के लिए OpenAI के साथ बातचीत कर रही है। एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Apple और OpenAI iOS 18 में चैटबॉट जैसे फीचर्स लेन के लिए बातचीत कर रहे हैं।
भारत से चला जाएगा WhatsApp?
सरकार की डिमांड थी कि जरूरत पड़ने पर कंपनियां मेसेज को उसके लिए ट्रैक करें और उसका सोर्स बताएं। यानी, किसने मेसेज किसे भेजा, इसकी सभी डिटेल्स सरकार को दी जाए लेकिन दिल्ली हाई कोर्ट में वाट्सऐप ने कहा है कि अगर उसे ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया तो वह भारत से चला जाएगा।
ये भी पढ़ें : Flipkart से पहले Amazon पर शुरू होने वाली है Summer Sale, कई सामान मिलेंगे आधे दाम में!
Jio सिनेमा ने पेश किया नया ओटीटी प्लान
JioCinema ने इस हफ्ते एक जबरदस्त प्लान पेश किया है जिसमें आप सिर्फ 29 रुपये में एक महीने AD फ्री कंटेंट का मजा ले सकते हैं। साथ ही कंपनी ने एक प्रीमियम फैमिली प्लान भी पेश किया है जिसका प्राइस 89 रुपये है। पिछले साल JioCinema ने 999 रुपये का एनुअल प्लान पेश किया था।
Amazon Great Summer Sale 2024
ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म अमेजन पर जल्द ही ग्रेट समर सेल की शुरुआत होने जा रही। कंपनी ने प्लेटफार्म पर इस सेल इवेंट की घोषणा कर दी है और इसका एक सेल पेज भी लाइव कर दिया है जहां पहले ही कुछ बेहतरीन डील्स दिखने लगी हैं लेकिन अभी तक सेल की डेट सामने नहीं आई है। कहा जा रहा है कि इस बार सेल में पॉपुलर स्मार्टफोन पर धांसू डिस्काउंट देखने को मिलने वाला है।
Boult ने लॉन्च किया पहला साउंडबार
Boult ने इस हफ्ते भारत में अपना पहला साउंडबार लॉन्च किया है। कंपनी ने स्मार्ट होम ऑडियो डिवाइस के तहत बासबॉक्स X120 और X180 i साउंडबार को पेश किया है। जहां बौल्ट बासबॉक्स X120 का प्राइस 4,999 रुपये तो वहीं बौल्ट बासबॉक्स X180 i को कंपनी ने 5,999 रुपये में पेश किया है।
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
18 hrs agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
21 hrs agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
22 hrs agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
23 hrs agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
1 day ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
1 day agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
1 day agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
2 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines