How To Protect Employee Privacy: कई बार कंपनी या बॉस अपने कर्मचारियों पर फोन या लैपटॉप के जरिए खुफिया नजर रखते हैं। कहीं आपकी जासूसी भी बॉस नहीं कर रहा हो? इसको जानने के कई तरीके हैं। वैसे कंपनियां कई तरीकों से अपने कर्मियों पर नजर रखती हैं। कार्यस्थल ऐप से कर्मियों पर आसानी से नजर रखी जा सकती है। कंपनी के वाईफाई के जरिए भी आप क्या कर रहे हैं? इसका पता लगाया जा सकता है। जासूसी सिर्फ दो सूरतों में होती है, कर्मचारियों की संवेदनशील जानकारी को प्रोटेक्ट करना या कर्मचारी के प्रदर्शन पर नजर रखना।
हालांकि ऐसा करने से प्राइवेसी प्रभावित हो सकती है। अगर आप इस सबसे निपटना चाहते हैं, तो आपको कुछ तकनीकी जानकारियों का पता होना जरूरी है। अगर आप कंपनी की डिवाइस यूज कर रहे हैं, तो जासूसी का रिस्क अधिक है। आपकी प्राइवेसी कम रहेगी, नियोक्ता को अधिक जानकारी मिलेगी। लेकिन अगर आप खुद की डिवाइस काम के लिए यूज कर रहे हैं। उनका नेटवर्क यूज कर रहे हैं, तो भी आपको प्राइवेसी सेफ नहीं हो सकती। सेफ्टी की जांच के लिए कुछ चीजों को फॉलो करना जरूरी है।
सबसे जरूरी बात, अपनी डिवाइस की जांच करें
सबसे पहले ट्रैकिंग सॉफ्टवेयर के लिए अपनी डिवाइस की जांच करें। इसके बाद मेनू पर वापस जाएं। इसके बाद देखें कि क्या आपकी डिवाइस में मोबाइल डिवाइस मैनेजमेंट सॉफ्टवेयर (MDM) इंस्टॉल है? इससे आपका बॉस आपकी गतिविधियों को नियंत्रित कर सकता है। iPhone यूज करते हैं, तो आपको सेटिंग्स पर जाने की जरूरत है, जहां जनरल के बाद वीपीएन को क्लिक करें। इसके बाद डिवाइस मैनेजमेंट पर क्लिक करें। अगर आपका बॉस सॉफ्टवेयर यूज कर रहा है, तो आपको एक प्रोफाइल दिखाई देगी। अगर आप Android यूज करते हैं, तो आप डिवाइस एडमिन ऐप्स नामक सेटिंग खोजें (हालांकि आपकी डिवाइस के आधार पर सेटिंग का नाम थोड़ा अलग भी हो सकता है)।
यह भी पढ़ें:OnePlus के छूटे पसीने! Smartphones, Laptops के बाद अब ये कंपनी ला रही है टैबलेट
लैपटॉप यूज करते हैं, तो सबसे पहले सेटिंग्स पर जाएं। इसके बाद अकाउंट्स पर क्लिक करेंगे, तो आपको एक्सेस वर्क या स्कूल दिखेगा। यह मैक पर प्राइवेसी, सुरक्षा और प्रोफाइल के अंतर्गत है। यदि आपके डिवाइस पर मोबाइल डिवाइस प्रबंधन सॉफ्टवेयर इंस्टॉल है, तो आप इसे अपने iPhone की सेटिंग में VPN और डिवाइस प्रबंधन टैब में देखेंगे। नियोक्ता द्वारा उपयोग किए जाने वाले सॉफ्टवेयर की जांच का दूसरा भी तरीका है। बॉसवेयर की मदद इसके लिए ली जा सकती है। पीसी ओपन करने के बाद Ctrl + Alt + Delete दबाना होगा। आप अपने ऐप्स फोल्डर में उपयोगिताओं पर क्लिक करके गतिविधि मॉनिटर तक पहुंच सकते हैं। यहां जो भी ऐप्स दिखें, उनको स्क्रॉल करें। कोई ऐप अगर आपके ध्यान में नहीं है, तो गूगल पर सर्च करें।
संबंधित खबरें
Google Maps को ऐसे करें Offline डाउनलोड, बिना इंटरनेट भी मिलेगा रास्ता
14 hrs agoDebit या Credit कार्ड खो जाए तो सबसे पहले क्या करें?
17 hrs agoजंतर-मंतर पर दिल्ली पुलिस की वर्दी पर लगे ये छोटे कैमरे क्या हैं?
18 hrs agoक्या है Instagram पर आया MUSE? जानिए कैसे और क्या-क्या करेगा काम
20 hrs agoफोटो असली है या AI से बनी? Google के इस टूल से खुलेगा पूरा राज
1 day agoJioHotstar पर आने वाले Ads से हैं परेशान? एक बार ट्राई करें ये ट्रिक
1 day agoसिर्फ 56,990 में iPhone 17 Pro और 45,599 में खरीदें iPhone 17, जानें कैसे?
1 day agoसेल में जरा संभलकर! एक गलती और खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
1 day agoWhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
2 days agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines