हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

iPhone के चार्जिंग सॉकेट में पानी चला गया तो सबसे पहले क्या करें? वरना खराब हो सकता है फोन

iPhone के चार्जिंग पोर्ट में पानी चला जाए तो जल्दबाजी में चार्जिंग करना फोन के लिए भारी पड़ सकता है. जानिए पोर्ट में पानी जाने पर iPhone को सुरक्षित तरीके से कैसे सुखाएं और किन गलतियों से बचना चाहिए.

विज्ञापन
iPhone के चार्जिंग पोर्ट में गलती से पानी चला जाए तो सावधानियं रखनी होती हैं. (Image Credit-AI)

अगर आपके iPhone के चार्जिंग पोर्ट में गलती से पानी चला गया है, तो सबसे पहले फोन को चार्ज करने की कोशिश न करें. ऐसी स्थिति में जल्दबाजी में की गई एक छोटी सी गलती फोन के चार्जिंग पोर्ट को नुकसान पहुंचा सकती है. कई लोग पोर्ट सुखाने के लिए हेयर ड्रायर चलाते हैं या फोन को चावल के डिब्बे में रख देते हैं, लेकिन ऐसा करना सही नहीं है. अगर आपके iPhone के पोर्ट में पानी चला गया है, तो इन आसान तरीकों से उसे सुरक्षित तरीके से सुखाया जा सकता है.

सबसे पहले क्या करें?

चार्जिंग केबल तुरंत निकालें

अगर iPhone के चार्जिंग पोर्ट में पानी चला गया है और केबल लगी हुई है, तो उसे तुरंत निकाल दें. पोर्ट में नमी रहते हुए चार्जिंग जारी रखने से नुकसान का खतरा बढ़ सकता है. इसके अलावा, जब तक पोर्ट पूरी तरह सूख न जाए, उसमें कोई दूसरी एक्सेसरी लगाने से भी बचें.

फोन को पोर्ट नीचे करके हल्के से थपथपाएं

पानी बाहर निकालने के लिए iPhone को चार्जिंग पोर्ट नीचे की करके रखें. इसके बाद फोन को अपने हाथ से बहुत हल्के से थपथपाएं. इससे पोर्ट के अंदर मौजूद एक्स्ट्रा पानी बाहर निकलने में मदद मिल सकती है. फोन को जोर से झटका देने या पटकने की कोशिश न करें.

विज्ञापन

iPhone को सूखी और हवादार जगह पर रखें

पानी निकालने के बाद iPhone को किसी सूखी और हवादार जगह पर रख दें. सामान्य हवा या पंखे की हवा का इस्तेमाल किया जा सकता है. फोन को कुछ समय ऐसे ही छोड़ना बेहतर है, ताकि पोर्ट के अंदर मौजूद नमी धीरे-धीरे सूख सके.

कम से कम 30 मिनट इंतजार करें

पोर्ट में पानी जाने के बाद तुरंत दोबारा केबल लगाकर चार्ज करने की कोशिश न करें. कम से कम 30 मिनट इंतजार करने के बाद ही जांच करें. बेहतर होगा कि पोर्ट को पूरी तरह सूखने के लिए 5 से 24 घंटे तक का समय दिया जाए. अगर फोन अभी भी नमी की चेतावनी दे रहा है, तो चार्जिंग केबल लगाने से बचें.

विज्ञापन

अगर फोन की बैटरी बहुत कम है और तुरंत चार्ज करना जरूरी है, तो वायरलेस चार्जिंग एक विकल्प हो सकता है. इसके लिए iPhone का पिछला हिस्सा पूरी तरह सूखा होना चाहिए. हालांकि, चार्जिंग पोर्ट को सूखने का पर्याप्त समय देना सबसे बेहतर तरीका है.

बिल्कुल न करें ये काम

पानी निकालने के लिए हेयर ड्रायर न चलाएं

iPhone चार्जिंग पोर्ट को जल्दी सुखाने के चक्कर में हेयर ड्रेयर या हीटर का इस्तेमाल न करें. तेज गर्म हवा फोन के अंदर मौजूद नाजुक हिस्सों या सील को नुकसान पहुंचा सकती है. पोर्ट को सामान्य हवा में अपने आप सूखने देना ज्यादा सुरक्षित है.

विज्ञापन

चावल के डिब्बे में रखने की गलती न करें

पानी में भीगे इलेक्ट्रिॉनिक डिवाइस को चावल में रखे का तरीका काफी आम है, लेकिन iPhone के मामले में इससे बचना चाहिए. चावल क छोटे कण या धूल चार्जिंग पोर्ट के अंदर जा सकते हैं और परेशानी बढ़ा सकते हैं. इसलिए फोन को चावल में डालने के बजाय सूखी और हवादार जगह पर रखें.

पोर्ट के अंदर पिन या कॉटन बड न डालें

चार्जिंग पोर्ट के अंदर पानी निकालने के लिए पिन, कॉटन बड, कागज या कोई दूसरी चीज न डालें. इससे पोर्ट के अंदर मौजूद कॉन्टैक्ट्स को नुकसान पहुंच सकता है. पानी को खुद सूखने दें और पोर्ट के अंदर किसी चीज से सफाई करने की कोशिश न करें.

विज्ञापन

गीले पोर्ट में जबरदस्ती चार्ज न करें

सबसे जरूरी बात ये है कि पोर्ट में नमी होने पर जबरदस्ती चार्जिंग शुरू ने करें. अगर iPhone चार्जिंग के दौरान लिक्विड डिटेक्ट होने की चेतावानी दिखाता है तो केबल हटा दें और फोन को सूखने का समय दें. पोर्ट पूरी तक सूखने के बाद ही दोबारा चार्जिंग की कोशिश करें.

ये भी पढे़ं- iPhone के ये 5 सीक्रेट फीचर्स नहीं जानते तो बहुत कुछ मिस कर रहे हैं आप!

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola