Vodafone vs Jio vs Airtel: देश में तीन प्रमुख टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो (Reliance Jio), एयरटेल (Airtel) और वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) है। तीनों ही कंपनियां अपने ग्राहकों को अलग-अलग कीमत, बेनिफिट्स और वैधता के साथ प्लानों को पेश करती हैं। अगर आप अब हर महीने या हर तीन महीने वाले रिचार्ज को नहीं करवाना चाहते हैं बल्कि ऐसी वैधता के साथ आने वाले प्लान कि तलाश में हैं जिसमें आपको कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स मिल सके, साथ ही बार-बार रिचार्ज करवाने से छुटकारा मिल जाए तो आप 1 साल की वैधता (1 Year Validity Plan) के साथ आने वाले प्लानों का चयन कर सकते हैं।
दरअसल, वोडाफोन-आइडिया सालाना वैधता वाला एक प्रीपेड प्लान लेकर आया है जिसमें रोजाना 2GB डेटा समेत कई बेनिफिट्स दिए जा रहे हैं। आज हम आपको वीआई के अलावा एयरटेल और जियो के भी 1 साल की वैधता वाले प्लानों के बारे में बताने जा रहे हैं, आइए जानते हैं।
और पढ़िए –Independence Day Offer: ये कंपनी दे रही सिर्फ 275 रुपये में 449 और 599 रुपये वाला प्लान, जानिए
Vodafone Idea 1 year Validity Plan
वीआई 1 साल की वैधता के साथ 3,099 रुपये का प्लान देता है। इसमें रोजाना 2GB डाटा मिलता है। डाटा की लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 64Kbps हो जाती है। 365 दिनों की वैधता के साथ आने वाले इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग, रोजाना 100 SMS समेत Disney+Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन 1 साल के लिए मिलता है। इसके अलावा बिंज ऑल नाइट डाटा Vi Movies & TV VIP का फ्री एक्सेस मिलता है।
Jio 1 year Validity Plan
जियो अपने ग्राहकों को 2,999 रुपये में 1 साल यानी 365 दिनों के लिए प्लान देता है। इसमें रोजाना 2.5GB डाटा मिलता है। लिमिट खत्म होने पर इंटरनेट की स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का लाभ मिलता है। यूजर्स Jio Apps को फ्री में यूज कर सकते हैं।
और पढ़िए –Poco का किफायती स्मार्टफोन हुआ पेश, तगड़ी बैटरी के साथ मिलेगा शानदार कैमरा
Airtel 1 year Validity Plan
एयरटेल की ओर 2,999 रुपये में 1 साल यानी 365 दिनों के लिए प्लान दिया जाता है। इसमें रोजाना 2GB डाटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और रोजाना 100 SMS का लाभ दिया जाता है। साथ में Apollo 24|7 Circle और FASTag पर 100 रुपये कैशबैक मिलता है। इसके अलावा Wynk म्यूजिक और फ्री हेल्लो ट्यून्स का लाभ भी मिलता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
OnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
1 hr agoAirtel का धांसू फैमिली प्लान, एक रिचार्ज में चलेंगी दो सिम, जानें कीमत
1 hr agoiPhone यूजर्स की मौज! जल्द आ रहा iOS 27.2, मिलेंगे ये धांसू फीचर्स
4 hrs agoWhatsApp यूजर्स के लिए काम की खबर, स्कैम चैट का तुरंत मिलेगा अलर्ट
21 hrs agoiPhone की वारंटी खत्म हो गई या एक्टिव है? ऐसे करें चेक
1 day agoJio, Airtel या Vi 200 रुपये के कम में किसका प्रीपेड प्लान सबसे फायदेमंद?
1 day agoWhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना...
3 days agoAndroid फोन हो गया स्लो? ये छिपी सेटिंग बदलते ही पहले से तेज चलेगा फोन!
4 days agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल
4 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे ये 3 नए डिवाइस
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines