Vodafone Idea vs Airtel: 20 रुपये से कम में आता है वीआई और एयरटेल का ये डाटा प्लान, जानें कौनसा सबसे बेस्ट?
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vodafone Idea vs Airtel Data Plan: भारतीय टेलीकॉम कंपनियों के बीच अक्सर मुकाबला रहता है। तीनों प्रसिद्ध कंपनियां- एयरटेल, रिलायंस जियो और वीआई अपने ग्राहकों को जुड़े रखने के लिए तरह-तरह के किफायती प्लान पेश करती हैं। वहीं, ग्राहक भी ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं जो किफायती होने के साथ अधिक बेनिफिट्स के हों।
आजकल कॉलिंग से ज्यादा ग्राहकों को डाटा प्लान में रूची रहती है या कहें कि कई बार जरूरत पड़ने पर डाटा प्लान जरूरी हो जाता है। ऐसे में कई बार हम ऐसे प्लान की तलाश में रहते हैं जो किफायती हो। अगर आप कोई सस्ता डाटा प्लान चाहते हैं तो 19 रुपये वाला डाटा रिचार्ज प्लान एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है।
दरअसल, एयरटेल और वोडाफोन आइडिया अपने ग्राहकों को 19 रुपये का प्लान ऑफर करता है। दोनों प्लान अलग-अलग बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आइए जानते हैं कि वीआई या एयरटेल में से किसका 19 रुपये वाला डाटा प्लान बेहतर है।
वीआई का 19 रुपये वाला डाटा रिचार्ज प्लान 1 जीबी तक डेटा की सुविधा प्रदान करता है। इस प्लान की वैलिडिटी 1 दिन तक की होती है। डाटा बेनिफिट्स के अलावा प्लान में वीआई ऐप, मूवीज और टीवी शो का भी फायदा दिया जाता है।
बात करें एयरटेल की तो ये भी अपने ग्राहकों को 19 रुपये का डाटा रिचार्ज प्लान ऑफर करता है। इस प्लान की भी वैधता 1 दिन की होती है। इस प्लान में भी 1GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। इसके अलावा प्लान में कोई बेनिफिट शामिल नहीं है।
आपको जानकारी के लिए बता दें कि जियो और बीएसएनएल भी अपने ग्राहकों को डाटा प्लान ऑफर करता है। हालांकि, प्लान की कीमत में बढ़तरी या कटौती हो सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: