Vodafone idea के सबसे सस्ते प्रीपेड प्लान, 150 रुपये से कम में मिलते हैं कई बेनिफिट्स
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

वोडाफोन-आइडिया (vodafone-idea) के पास एक या दो नहीं बल्कि कई ऐसे प्लान है जो कम कीमत में अधिक बेनिफिट्स के साथ आते हैं। आज हम आपके लिए कंपनी के कुछ ऐसे ही रिचार्ज प्लान (Cheapest Recharge Plan) लेकर आए हैं जो 150 रुपये से कम कीमत में आते हैं। किफायती रिचार्ज प्लान होने के साथ ही ये सभी अधिक सुविधा वाले हैं जिनमें अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस जैसे बेनिफिट्स शामिल हैं। आइए आपको वीआई के 150 रुपये से कम कीमत (Vi Plans under Rs 150) में आने वाले प्लान बताते हैं।
वीआई अपने यूजर्स को तीन सस्ते प्रीपेड प्लान देती है। इसमें 99 रुपये, 107 रुपये और 111 रुपये का प्रीपेड प्लान शामिल है। सबसे किफायती प्लान 99 रुपये का है जिसमें यूजर्स को 28 दिन की वैधता मिलती है। साथ ही 99 रुपये का टॉक टाइम और 200mb डेटा की सुविधा दी जाती है। इसमें फ्री SMS की सुविधा नहीं दी जाती है।
Vi का 107 रुपये वाला प्लान 30 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 107 रुपये का टॉक टाइम दिया जाता है। इसके अलावा 200mb डाटा की सुविधा दी जाती है। हालांकि, इसमें भी 99 रुपये वाले प्लान की तरह SMS की सुविधा नहीं दी जाती है।
वीआई का 111 रुपये वाला प्लान 31 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें 111 रुपये का टॉक टाइम दिया जाता है। साथ में 200mb डेटा भी दिया जाता है। ये प्लान भी फ्री SMS सुविधा के साथ नहीं आता है।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: