---विज्ञापन---

गैजेट्स angle-right

वोडा-आइडिया का बड़ा सरप्राइज: Vi यूजर्स को सिर्फ 61 रुपये के रिचार्ज में मिलेगा 25000 का फायदा

वोडाफोन आइडिया ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए खास डेटा पैक लॉन्च किए हैं, जिनमें सिर्फ इंटरनेट ही नहीं बल्कि 25,000 रुपये तक का हैंडसेट लॉस इंश्योरेंस भी फ्री मिल रहा है. जानते हैं कैसे मिलेगा ये इंश्योरेंस.

---विज्ञापन---

Vodafone Idea Recharge: अगर आप Vi यूजर हैं तो यह खबर आपके लिए बेहद काम की है. वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को ऐसा तोहफा दिया है जिसमें सिर्फ डेटा ही नहीं, बल्कि स्मार्टफोन की सुरक्षा भी शामिल है. कंपनी ने कुछ खास प्रीपेड डेटा पैक लॉन्च किए हैं, जिनमें 25,000 रुपये तक का हैंडसेट लॉस इंश्योरेंस बिल्कुल फ्री मिल रहा है. खास बात यह है कि इस सुविधा के लिए आपको कोई अलग पॉलिसी लेने की जरूरत नहीं, सिर्फ एक छोटा सा रिचार्ज ही काफी है.

Vi के नए डेटा प्लान क्या हैं

---विज्ञापन---

वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों के लिए तीन नए प्रीपेड डेटा पैक पेश किए हैं. ये सभी प्लान अलग-अलग जरूरत और बजट को ध्यान में रखकर बनाए गए हैं. इन प्लान्स के साथ कंपनी हैंडसेट लॉस इंश्योरेंस दे रही है, जो Aditya Birla Health Insurance Company के जरिए मिलेगा और पूरे भारत में लागू होगा.

251 रुपये वाला प्लान किसके लिए है

---विज्ञापन---

सबसे महंगा प्लान 251 रुपये का है. इसमें यूजर को 30 दिनों के लिए 10GB डेटा मिलता है. इस प्लान की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें मिलने वाला हैंडसेट लॉस इंश्योरेंस पूरे 365 दिन यानी एक साल के लिए वैध होता है. मतलब एक बार रिचार्ज कराने पर आपका फोन पूरे साल तक इंश्योरेंस कवर में रहेगा, जिसकी अधिकतम कीमत 25,000 रुपये तक हो सकती है.

201 रुपये वाला प्लान क्या ऑफर करता है

---विज्ञापन---

दूसरा प्लान 201 रुपये का है. इसमें भी 10GB डेटा 30 दिनों के लिए दिया जा रहा है. हालांकि इस प्लान में इंश्योरेंस कवर 180 दिन यानी 6 महीने के लिए मिलेगा. यह उन यूजर्स के लिए अच्छा विकल्प है जो कम कीमत में डेटा के साथ फोन की सुरक्षा भी चाहते हैं.

61 रुपये वाला सस्ता प्लान क्यों खास है

---विज्ञापन---

तीसरा और सबसे सस्ता प्लान सिर्फ 61 रुपये का है. इसमें यूजर को 15 दिनों के लिए 2GB डेटा मिलता है और साथ ही 30 दिनों का हैंडसेट लॉस इंश्योरेंस कवर दिया जाता है. कम कीमत में फोन की सुरक्षा मिलने के कारण यह प्लान काफी फायदेमंद माना जा रहा है.

रिचार्ज से पहले किन बातों का रखें ध्यान

---विज्ञापन---

इन प्लान्स का फायदा उठाने के लिए आपके Vi नंबर पर पहले से कोई एक्टिव बेस प्लान होना जरूरी है. दरअसल ये सभी प्लान सिर्फ डेटा पैक हैं और इनमें कॉल या वैलिडिटी शामिल नहीं है. अगर बेस प्लान एक्टिव नहीं होगा, तो आप इन ऑफर्स का लाभ नहीं ले पाएंगे.

इंश्योरेंस क्लेम कैसे मिलेगा

---विज्ञापन---

इन प्लान्स को रिचार्ज कराने के बाद आपके नंबर पर ABHICL यानी Aditya Birla Health Insurance Company की तरफ से एक SMS आएगा. इस मैसेज के 48 घंटे के अंदर आपको अपने स्मार्टफोन का रजिस्ट्रेशन पूरा करना होगा. ध्यान रहे कि फोन आपके Vi नंबर पर रजिस्टर्ड होना चाहिए और उसकी उम्र 3 साल से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

25,000 रुपये तक का कवर कैसे तय होगा

---विज्ञापन---

फोन रजिस्ट्रेशन के बाद ABHICL आपके हैंडसेट की मौजूदा कीमत रियल टाइम में तय करेगी. उसी के आधार पर आपको अधिकतम 25,000 रुपये तक का इंश्योरेंस कवर मिलेगा. अगर फोन चोरी हो जाता है या खो जाता है, तो क्लेम की पूरी प्रक्रिया ABHICL संभालेगी, जबकि Vi इसमें आपकी मदद करेगा.

ये भी पढ़ें- Jio का जबरदस्त ऑफर! एक रिचार्ज में पूरे 2026 की टेंशन खत्म, इन प्लान में मिल रहा डेटा + OTT + 5G का पूरा पैक

---विज्ञापन---
First published on: Dec 13, 2025 08:55 AM

End of Article

About the Author

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More

Mikita Acharya

Mikita Acharya (मिकिता आचार्य): इन्होंने पत्रकारिता की डिग्री देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर के स्कूल ऑफ जर्नालिज्म से 2019 में पूरी की। इसी साल अपने करियर की शुरुआत ETV Bharat के स्टेट डेस्क से की। मिकिता ने दैनिक भास्कर में 3 साल से ज्यादा समय तक काम करते हुए जमीनी रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल प्लेटफॉर्म तक अपनी मजबूत पकड़ बनाई। बाद में उन्होंने पंजाब केसरी ग्रुप के साथ भी काम किया। पत्रकारिता में 5.5 साल के अनुभव के साथ वर्तमान में ये News 24 में सीनियर कॉन्टेंट राइटर हैं और यहां ऑटो व टेक बीट को कवर करती हैं। तेज रफ्तार ऑटोमोबाइल दुनिया और बदलती टेक्नोलॉजी को सरल भाषा में पेश करना इनकी खासियत है।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola