Vodafone Idea Recharge Plans Validity Reduction: रिलायंस जियो और एयरटेल के साथ वोडाफोन आइडिया का खास मुकाबला रहता है। जुलाई में जियो द्वारा रिचार्ज प्लान को महंगा करने बाद एयरटेल और वीआई ने भी अपने प्लान के रेट बढ़ा दिए थे। इसके बाद तीनों कंपनियों ने विभिन्न प्लान में बदलाव भी किए। देश की तीसरी प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी वीआई यानी वोडाफोन आइडिया ने अपने ग्राहकों को लोकप्रिय प्रीपेड प्लान में बदलाव कर बड़ा झटका दिया है।
Vi ने इन रिचार्ज प्लानों की कम की वैधता
वीआई ने इस बार रेट बढ़कर प्लानों को महंगा नहीं किया बल्कि मौजूदा प्लान की वैधता को कम कर दिया है, जो कहीं न कहीं ग्राहकों के लिए एक महंगा रिचार्ज प्लान हो सकता है। जी हां, वीआई की ओर से दो रिचार्ज प्लान की वैधता को घटा दिया गया है और जुलाई में उन्हीं प्लान के रेट भी बढ़ाए गए थे।
Vi Rs 479 Prepaid Plan Validity
वोडाफोन आइडिया का 479 रुपये वाला प्रीपेड प्लान Hero Unlimited ऑफर के साथ आता है। इस प्लान की वैधता 56 दिनों की थी, लेकिन इसे घटाकर 48 दिन कर दिया गया है। वीआई ने 479 रुपये के प्लान में 8 दिन कम कर दिए हैं जिससे यूजर्स के लिए अब ये प्लान किफायती नहीं रहा बल्कि महंगा हो गया है।
अगर वीआई यूजर्स को 56 दिनों की वैधता वाला रिचार्ज करना है तो इसके लिए उन्हें 579 रुपये खर्च करने होंगे। बेनिफिट्स की बात करें तो 479 रुपये के प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और डेली 1GB डेटा का फायदा मिलता है।
ये भी पढ़ें- Jio के 3 सस्ते रिचार्ज प्लान; 28 और 84 दिनों के लिए मिलेगा कॉलिंग-डेटा का मजा!
Vodafone Idea Rs 666 Recharge Plan Validity
वोडाफोन आइडिया का एक प्लान 666 रुपये का आता है जिसके साथ पहले 77 दिनों की वैधता थी, लेकिन कंपनी ने इसकी वैलिडिटी को भी घटाकर 64 दिन कर दिया है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और डेली 1.5 GB डेटा का फायदा मिलता है। ये प्लान भी Vi Hero बेनिफिट्स के साथ आता है जिस वजह से ग्राहकों को वीकेंड डेटा रोलओवर, Binge All Night और डेटा डिलाइट जैसे फायदे मिलते हैं। अगर 77 दिनों की वैधता वाला प्लान अपनाना है तो इसके लिए वीआई यूजर्स को 799 रुपये वाला प्लान लेना होगा।
Jio Rs 666 Recharge Plans
वीआई की ओर से 666 रुपये में 64 दिनों की वैधता दी जा रही है लेकिन अगर जियो की बात करें तो वो अपने ग्राहकों को इतने रुपये 70 दिनों की वैधता दे रहा है। साथ में हर दिन 1.5 GB डेटा, अनलिमिटेड कॉलिंग और डेली 100 SMS का बेनिफिट दिया जाता है। हालांकि, एयरटेल की ओर से इतने रुपये का कोई प्लान ऑफर नहीं किया जाता है। कंपनी 619 रुपये में सेम बेनिफिट्स के साथ 60 दिनों की वैधता प्रदान करती है।
ये भी पढ़ें- Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: साल भर की छुट्टी वाला रिचार्ज प्लान
संबंधित खबरें
सरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
17 hrs agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
19 hrs agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
1 day agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
1 day agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
1 day agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
1 day agoस्विच ऑफ होने पर भी क्या ट्रैक हो सकता है मोबाइल? लोकेशन पता करने के तरीके
1 day agoYouTube की टक्कर में Instagram! अपलोड कर सकेंगे 90 मिनट तक का वीडियो
2 days agoखराबी वाले iPhone Duo को बदलकर नया फोन देगा Apple, जानें कैसे?
2 days agoGmail में ऐसे सेट करें ऑटो रिप्लाई, अपने आप जाएगा ईमेल का जवाब
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines