हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

31 अगस्त तक शानदार मौका, सिर्फ 1 रुपये में मिलेगा 4999 का प्लान

VI यूजर्स के लिए शानदार मौका है। कंपनी अपने VI गेम्स फ्रीडम फेस्ट ऑफर के तहत सिर्फ 1 रुपये में 4999 का रिचार्ज प्लान दे रही है। जानें इस प्लान की डीटेल्स और कैसे ले सकते हैं बेनिफिट।

विज्ञापन
Credit- News 24 Graphics

Recharge offer: अगर आप Vodafone Idea (VI) के यूजर हैं, तो आपके लिए बड़ी खुशखबरी है। कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए एक ऐसा ऑफर पेश किया है, जिसे जानकर हर कोई चौंक जाएगा। VI सिर्फ 1 रुपये में ग्राहकों को 4999 रुपये का रिचार्ज प्लान ऑफर कर रही है। यह ऑफर लिमिटेड टाइम के लिए उपलब्ध है और इसका फायदा उठाने का मौका यूजर्स के पास बस 31 अगस्त तक है।

VI Games का स्पेशल एडिशन

कंपनी ने अपने क्लाउड गेमिंग प्लेटफॉर्म VI Games पर Galaxy Shooters Freedom Fest Edition लॉन्च किया है। इसमें भाग लेने वाले यूजर्स को कई तरह के रिवार्ड्स जीतने का मौका मिलेगा। खास बात यह है कि इनाम जीतने वाले ग्राहकों को सिर्फ 1 रुपये में बड़े-बड़े रिचार्ज और डेटा पैक्स दिए जाएंगे।

क्या-क्या मिलेंगे प्राइज

  • सिर्फ 1 रुपये में 4999 का एनुअल रिचार्ज प्लान
  • 1 रुपये में 50GB डेटा पैक
  • 1 रुपये में VI Movies & TV सुपर सब्सक्रिप्शन (10GB डेटा + 19 OTT प्लेटफॉर्म जैसे Zee5 और SonyLiv का एक्सेस)
  • 50 रुपये के गिफ्ट वाउचर

कंपनी के मुताबिक, विनर्स की लिस्ट VI ऐप पर जारी की जाएगी और विजेताओं को SMS के जरिए लिंक भेजा जाएगा, जिसके जरिए वे अपना इनाम क्लेम कर सकेंगे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- अचानक बदला गया Android फोन में कॉलिंग इंटरफेस, यूजर्स हैरान

4999 वाले प्लान में क्या खास

VI का 4999 वाला प्लान टेलीकॉम इंडस्ट्री का सबसे महंगा रिचार्ज प्लान है। यह प्लान 365 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इसमें ग्राहकों को अनलिमिटेड कॉलिंग, रोजाना 100 SMS और हर दिन 2GB डेटा मिलता है। इसके साथ कई एडिशनल फायदे भी मिलते हैं।

विज्ञापन
  • 365 दिनों के लिए VI Movies और TV सब्सक्रिप्शन (16 OTT प्लेटफॉर्म्स का एक्सेस)
  • 1 साल का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन
  • Half-Day अनलिमिटेड डेटा
  • वीकेंड डेटा रोल ओवर
  • Data Delight ऑफर
  • कई सर्किल्स में अनलिमिटेड 5G डेटा

गेमिंग के शौकीनों के लिए बेहतरीन प्लेटफॉर्म

VI Games अपने यूजर्स को अलग-अलग कैटेगरी में बड़ी रेंज के कैजुअल और प्रीमियम गेम्स खेलने का मौका देता है। इसमें एक्शन, आर्केड, पजल और स्ट्रैटेजी जैसी स्टाइल के गेम्स शामिल हैं। अब इस नए फेस्टिव एडिशन से न सिर्फ गेमिंग का मजा दोगुना होगा, बल्कि जीतने पर बड़े रिचार्ज और डेटा पैक्स भी मिलेंगे।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola