Vodafone Idea: वोडाफोन आइडिया (Vi) तीसरी सबसे बड़ी भारतीय टेलीकॉम कंपनी है। हालांकि, Jio-Airtel की तुलना में Vi अभी भी ग्राहकों को Attract करने के लिए संघर्ष कर रहा है। इस संघर्ष के दौरान, कंपनी अपने मौजूदा ग्राहकों को कई नए ऑफर और लाभ देना जारी रहे हुए है और नए ग्राहकों को अपने नेटवर्क में जोड़ने के लिए नई योजनाएं लेकर आई है। आपको बता दें अब कंपनी ने ‘बोनस डेटा’ का ऐलान किया है। कंपनी अपने मौजूदा प्लान में यूजर्स को 5GB डेटा ऑफर कर रही है। इसके लिए आपको अलग से भुगतान करने की भी जरूरत नहीं है। जानिए इन प्लान्स की कीमत और बेनिफिट्स से जुड़ी डिटेल्स।
यह भी पढ़े:पावर बैंक भूल जाओ, पॉकेट में रख लो पोर्टेबल जनरेटर, जहां मर्जी बनाओ बिजली
Vodafone Idea (Vi) कंपनी अपने ग्राहकों को अपने मौजूदा 3 प्लान में अतिरिक्त बोनस डेटा ऑफर कर रही है। इन प्लान्स की कीमत 349 रुपये, 579 रुपये और 859 रुपये है। कंपनी इन तीनों प्लान को रिचार्ज करने पर यूजर्स को 5GB से 10 GB बोनस डेटा ऑफर कर रही है। ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफर के तहत मिलने वाले 5GB डेटा का इस्तेमाल आप केवल 3 दिनों के लिए ही कर सकते हैं। इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आपको वोडाफोन आइडिया की वेबसाइट और ऐप से रिचार्ज करना होगा।
349 रुपये का प्लान
वोडाफोन आइडिया का 349 रुपये वाला प्लान 28 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान में आपको प्रतिदिन 1.5GB डेटा मिलता है। इसके अलावा प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और 100 फ्री एसएमएस मिलते हैं। अब इस प्लान में कंपनी आपको 3 दिनों के लिए 5GB बोनस डेटा दे रही है।
यह भी पढ़े:Jio vs Airtel vs Vi vs BSNL: 84 दिनों वाले सस्ते रिचार्ज प्लान! कॉलिंग और डेटा का भी मिलेगा खूब मजा
549 रुपये का प्लान
Vi के 549 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की बात करें तो यह प्लान 56 दिनों की वैलिडिटी के साथ आता है। इस प्लान के साथ आपको प्रतिदिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस मिलते हैं। इस प्लान में आपको 3 दिनों के लिए 5GB डेटा मिलेगा।
849 रुपये का प्लान
Vodafone Idea के 849 रुपये वाले प्लान में 84 दिनों की वैलिडिटी मिलती है। यह प्लान आपको प्रतिदिन 1.5GB डेटा, अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और प्रतिदिन 100 मुफ्त एसएमएस प्रदान करता है। इस प्लान में आपको 3 दिनों के लिए 5GB डेटा मिलेगा। तीनों प्लान वीआई हीरो अनलिमिटेड बेनिफिट्स के साथ आते हैं, जहां यूजर्स को रात 12 बजे से सुबह 6 बजे तक अनलिमिटेड नाइट डेटा का लाभ मिलता है।
संबंधित खबरें
4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 hr agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines