Vodafone Idea Rs 99 Plan Discontinue: देश में प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में रिलायंस जियो और एयरटेल के बाद वोडाफोन आइडिया का नाम आता है। ये कंपनी अपने ग्राहकों के बीच किफायती रिचार्ज प्लान के लिए चर्चाओं में रहती है। हालांकि, कंपनी ने अब अपने सबसे किफायती प्रीपेड प्लान को बंद करके ग्राहकों एक बड़ा झटका दिया है।
जी हां, वीआई ने अपना सबसे सस्ता प्लान बंद कर दिया है। इससे पहले कंपनी की ओर से तब अपने ग्राहकों को झटका दिया गया था जब उन्हें अपने सबसे सस्ते प्लान की वैधता कम कर दी थी, लेकिन अब इस प्लान को हरियाणा सर्किल के लिए बंद कर दिया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vi का सबसे सस्ता प्रीपेड प्लान बंद
हाल ही में Vodafone Idea ने अपने 99 रुपये वाले प्रीपेड प्लान की वैधता कम कर दी थी। हालांकि, इसे मुंबई, गुजरात और दिल्ली सर्किल के लिए किया गया था। वहीं, अब हरियाणा सर्किल के लिए वीआई का 99 रुपये वाला प्रीपेड प्लान बंद कर दिया गया है।
क्यों बंद किया वीआई ने 99 रुपये वाला प्लान?
अगर आपका भी ये ही सवाल है कि वीआई ने अपना 99 रुपये वाला प्लान क्यों बंद कर दिया है? (Why Vodafone Idea Discontinue Rs 99 Plan) तो बता दें कि इस प्लान को अभी सिर्फ हरियाणा सर्किल में बंद किया गया है। जबकि, अन्य सर्किल में इस प्लान की वैधता घटाई है। ऐसा करने के पीछे की वजह एवरेज रेवेन्यू प्रति यूजर को बढ़ाना बताया जा रहा है।
99 रुपये वाले इस प्लान को बंद करने के बाद हरियाणा यूजर्स के लिए 100 रुपये से कम कीमत में कोई भी रिचार्ज प्लान उपलब्ध नहीं होगा। सबसे कम कीमत में यहां के ग्राहकों 155 रुपये या उससे अधिक कीमत खर्च करनी होगी।
संबंधित खबरें
Apple ने लॉन्च किया नया iPad mini, जानें कीमत और फीचर्स
2 hrs agoदिवाली से पहले स्मार्टफोन पर बंपर ऑफर्स! सस्ते मिल रहे इन कंपनी के फोन
19 hrs agoदिवाली-छठ पर चाहिए कन्फर्म ट्रेन टिकट? नोट कर लें ये बातें
20 hrs agoफोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
22 hrs agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
23 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
1 day agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
2 days agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines