Vodafone Idea 5G Recharge Plan: देशभर में 5जी सर्विस उपलब्ध है और इसका फायदा ज्यादा से ज्यादा यूजर्स उठाने के लिए तैयार है। जियो और एयरटेल की ओर से देश के कई क्षेत्रों में 5जी सर्विस को जारी किया जा चुका है। जबकि, देश की तीसरी प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन आइडिया ने भी 5जी सर्विस को अधिक क्षेत्रों में उपलब्ध करने की प्लानिंग में है। फिलहाल, 15 मई 2025 को वोडाफोन आइडिया की 5जी सर्विस दिल्ली एनसीआर वालों के लिए उपलब्ध हो चुकी है। ऐसे में वीआई के दिल्ली यूजर्स भी 5जी सर्विस का लाभ उठा सकेंगे।
वोडाफोन आइडिया ने 5जी सर्विस को दिल्ली एनसीआर यूजर्स के लिए रोल आउट कर दिया है। अगस्त 2025 तक देश के 17 प्रमुख क्षेत्रों में 5जी नेटवर्क सर्विस को उपलब्ध कर दिया जाएगा। वर्तमान में दिल्ली एनसीआर, मुंबई, चंडीगढ़ और पटना में वीआई की 5जी सर्विस उपलब्ध है।
वीआई का 5जी स्पेशल रिचार्ज ऑफर
वीआई ने 5जी सर्विस को दिल्ली एनसीआर में रोल आउट करने के साथ ही एक स्पेशल ऑफर भी पेश किया है। इसके तहत 5जी यूजर्स को सिर्फ 299 रुपये से शुरू होने वाले प्लान के साथ अनलिमिटेड 5G डेटा का फायदा मिल सकेगा।
Vi का अनलिमिटेड 5G डेटा वाला प्लान
अगर आप अनलिमिटेड डेटा प्लान का फायदा उठाना चाहते हैं तो वीआई के 299 रुपये वाले प्लान को अपना सकते हैं। 5जी कनेक्टिविटी के साथ यूजर्स को दिनभर इंटरनेट का इस्तेमाल करने का मौका मिल रहा है। ध्यान रहे कि 5जी अनलिमिटेड डेटा का फायदा उठाने के लिए 5जी सपोर्ट डिवाइस का यूज करना भी जरूरी है।
Vi का 299 रुपये वाला रिचार्ज प्लान
वोडाफोन आइडिया का 5जी प्लान 299 रुपये की शुरुआती कीमत के साथ उपलब्ध है। अगर आप कम कीमत में 5जी का फायदा उठाना चाहते हैं तो इस प्लान को अपना सकते हैं। किसी बी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग, डेली 100 SMS और हर दिन 1GB डेटा का बेनिफिट मिलता है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड 5जी डेटा का फायदा भी मिलता है। बात करें वैधता की तो यूजर्स इस प्लान का फायदा 28 दिनों तक उठा सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Vodafone Idea ग्राहकों के लिए खुशखबरी, आज से यहां शुरू हो रही है 5G सर्विस; एयरटेल और जियो की बढ़ सकती है टेंशन
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
17 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines