Vodafone Idea 5G Network Service Availability: देश की तीसरी सबसे प्रसिद्ध टेलीकॉम कंपनियों में से एक वोडाफोन आइडिया है। ये कंपनी रिलायंस जियो और एयरटेल को टक्कर देने के लिए विभिन्न रिचार्ज प्लान पेश करती है। तीनों टेलीकॉम कंपनियों के बीच 5जी नेटवर्क सर्विस को लेकर मुकाबला चल रहा है। इस मामले में वीआई भी आगे बढ़ता नजर आ रहा है। 15 मई से वीआई की 5जी सर्विस कुछ जगहों के लिए उपलब्ध की जाएगी।
यहां शुरू वीआई की 5जी सर्विस
वोडाफोन आइडिया द्वारा 5जी नेटवर्क सर्विस की शुरुआत 15 मई से दिल्ली एनसीआर में शुरू की जा रही है। कंपनी का दावा है कि अगस्त 2025 तक Vi की 5जी सर्विस 17 प्रमुख क्षेत्रों में शुरू होगी और कंपनी की ओर से 5G स्पेक्ट्रम खरीदा भी जा चुका है। ऐसे में जियो और एयरटेल के लिए भी टेंशन बढ़ सकती है।
Vodafone Idea 5G सर्विस की उपलब्धता
- मुंबई
- चंडीगढ़
- पटना
- दिल्ली-NCR
अन्य क्षेत्रों में जल्द शुरू होगी 5जी सर्विस
वोडाफोन आइडिया की 5जी सर्विस दिल्ली-एनसीआर में शुरू हो गई है। इससे पहले मुंबई, पटना और चंडीगढ़ में 5जी नेटवर्क उपलब्ध है। वहीं, कंपनी का कहना है कि आगामी 3 सालों में लगभग 55 हजार करोड़ रुपये का पूंजीगत खर्च के साथ देशभर में 5जी सर्विस को उपलब्ध किया जा सकता है। देश के बड़े क्षेत्रों में पहले 5जी सर्विस लाने की योजना है। बेंगलुरु और मैसूर जैसे शहरों में भी जल्दी 5G की शुरुआत हो सकती है।
करना पड़ रहा है कुछ चुनौतियों का सामना
जियो और एयरटेल की टेंशन को बढ़ाने के लिए वीआई की तैयारी देखी जा सकती है, लेकिन अभी कंपनी को कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। अप्रैल 2025 में वीआई ने 5,41,000 ग्राहकों को खो दिया और कंपनी के पास सिर्फ 20.53 करोड़ की संख्या के साथ यूजर्स बचे रह गए हैं।
ये भी पढ़ें- Smartphone Tips: जल्दी खत्म हो जाता है डेटा? 3 ट्रिक से बढ़ेगी स्पीड; फर्राटेदार चलेगा इंटरनेट
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
18 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines