Vivo Y78t Launch Price: वीवो ने अपने नए स्मार्टफोन Y78t को लॉन्च कर दिया है। यह डिवाइस 6000mAh बैटरी, 12GB रैम, 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.64-इंच डिस्प्ले और दमदार कैमरे के साथ आता है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत ये है कि कंपनी ने इसे एक बजट डिवाइस के रूप में पेश किया है। आइये वीवो वाई 78टी के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y78t: स्पेसिफिकेशन
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड वीवो ने अपने Y78t को 12GB तक LPDDR4X रैम और 256GB तक UFS2.2 स्टोरेज के साथ पेश किया है। स्मार्टफोन ऑक्टा-कोर 4nm स्नैपड्रैगन 6 जेन SoC प्रोसेसर द्वारा संचालित है। Vivo Y78t में 6,000mAh की पावरफुल बैटरी दी गई है, जो 44W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
कैमरे पर नजर डालें तो कंपनी ने वीवो वाई 78 टी में दो रियर कैमरे दिए हैं, जिसमें f/1.8 लेंस के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 लेंस के साथ 2 मेगापिक्सल का डेप्थ शूटर शामिल है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
वीवो के इस फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट और 2,388 x 1,080 पिक्सल रेजोल्यूशन के साथ 6.64 इंच का फुल-एचडी+ एलसीडी आईपीएस डिस्प्ले मिलता है। कनेक्टिविटी फीचर्स के तौर Vivo Y78t 5G में 5G, वाई-फाई, ब्लूटूथ 5.1, GPS, Beidou, Glonass, गैलीलियो, QZSS और एक USB टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शन शामिल हैं। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर भी है। डिवाइस एंड्रॉयड 13 पर आधारित ओरिजिनओएस 3 पर काम करता है और इसमें डुअल नैनो सिम का सपोर्ट मिलता है।
यह भी पढ़ेंः Amazon Festival Sale: महा लूट ऑफर! मोबाइल फोन्स पर 38% तक छूट, मौका हाथ से न जाए
Vivo Y78t: कीमत
आपको बता दें कि, कंपनी ने वीवो वाई 78टी को चीन में लॉन्च किया है। डिवाइस तीन स्टोरेज वेरिएंट में आता है, जिसमें 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वाले टॉप-एंड वेरिएंट की कीमत CNY 1,499 (लगभग 17,000 रुपये) रखी गई है। जबकि, इस फोन के 8GB रैम + 128GB स्टोरेज और 8GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत का खुलासा अभी नहीं किया गया है। इसे मून शैडो ब्लैक, स्नोई व्हाइट और डिस्टेंस माउंटेन ग्रीन कलर ऑप्शन में पेश लॉन्च किया गया है। हैंडसेट वर्तमान में वीवो के आधिकारिक ई-स्टोर के माध्यम से चीन में बिक्री के लिए उपलब्ध है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर अभी ये खुलासा नहीं किया है कि इस फोन को भारतीय बाजार में कब पेश किया जाएगा।
Vivo Y200: भारत में लॉन्च होने वाला है वीवो का सस्ता फोन
चाइनीज ब्रांड भारत में अपना एक और नया स्मार्टफोन पेश करने वाला है, जिसका नाम Vivo Y200 है। कंपनी ने इस फोन की कीमत का भी खुलासा कर दी है।
वेबसाइट पर आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, Vivo Y200 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज की कीमत 21,999 रुपये है। स्मार्टफोन पर कई तरह की छूट मिलती है और 2000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलता है। इसके अलावा, कंपनी नो-कॉस्ट ईएमआई विकल्पों के साथ एक्सचेंज बोनस भी दे रही है।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines