Vivo Y56, Vivo Y16: सस्ते में नया स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं, तो आपके लिए बहुत बड़ी खुशखबरी है। दिग्गज चाइनिज कंपनी वीवो ने अपने दो धांसू स्मार्टफोन की कीमत कर दी है। कंपनी ने जिन दो फोन की कीमत में कटौती की है उनमें वीवो Y56 और वीवो Y16 का नाम शामिल है।
Vivo Y56, Vivo Y16 की भारत में कीमत हुई कम
बात करें वीवो Y56 की तो आप यह स्मार्टफोन 18,999 रुपये में खरीद सकते हैं, जिसकी पहले 19,999 रुपये प्राइस थी। इसी तरह वीवो Y16 के 4GB+64GB वेरिएंट की कीमत 11,999 रुपये से घटकर 10,999 रुपये और 4GB+128GB वेरिएंट की 12,999 रुपये से कम होकर 12,499 रुपये हो गई है।
Vivo Y56, Vivo Y16
ऑफर
इतना ही नहीं ग्राहक ICICI, SBI, Yes बैंक, Kotak, IDFC First बैंक, सहित अन्य चुनिंदा बैंक कार्ड का इस्तेमाल कर के वीवो Y56 5G स्मार्टफोन के पर 1,000 रुपये तक का कैशबैक भी प्राप्त कर सकते हैं।
यह भी पढ़ेंः भारत में धमाल मचाने आ गया Tecno के दो नए स्मार्टफोन, कीमत बेहद कम
Vivo Y56, Vivo Y16 के स्पेसिफिकेशन्स
बात करें, वीवो Y16 की तो यह स्मार्टफोन 6.51-इंच HD+ IPS LCD डिस्प्ले के साथ आता है, जो 60Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। सिक्योरिटी के लिए इसमें साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। स्मार्टफोन हेलियो P35 चिपसेट द्वारा संचालित है, जिसमें 4GB रैम और 128GB तक स्टोरेज मिलता है।
कैमरे के मोर्चे पर इस फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसमें 2MP मैक्रो लेंस के साथ 13MP का मेन कैमरा शामिल है। डिवाइस को पावर देने के लिए कंपनी की ओर से इसमें 5,000mAh की पावरफुल बैटरी मिलती है, जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है।
यह भी पढ़ेंः 64MP कैमरा के साथ 31 अगस्त को लॉन्च होगा iQOO का ये नया स्मार्टफोन, कीमत होगी बजट में
हैंडसेट फनटच OS 12 के साथ एंड्रॉइड 12 पर काम करता है और इसमें कनेक्टिविटी के लिए डुअल सिम सपोर्ट, 4जी वीओएलटीई, वाईफाई, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस, यूएसबी टाइप-सी और 3.5mm ऑडियो जैक जैसे ऑप्शन दिए गए हैं।
अब, बात करें वीवो वाई 56 5G की तो इसमें 6.58-इंच FHD+ डिस्प्ले मिलता है। यह Mediatek Dimensity 700 Processor द्वारा संचालित है, जिसे 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी तक स्टोरेज के साथ जोड़ा गया है। फोटोग्राफी के लिए फोन के रियर में दो कैमरे दिए गए हैं, जिसमें 50MP मेन कैमरा के साथ एक 2MP का डेप्थ सेंसर शामिल है। सेल्फी के लिए 16MP का फ्रंट कैमरा है। 5000mAh बैटरी से लैस यह स्मार्टफोन फनटच OS 13 के साथ एंड्रॉइड 13 पर चलता है।
संबंधित खबरें
अनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
15 hrs agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
1 day agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
1 day ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
1 day agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
1 day agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
2 days agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
2 days agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
2 days agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
2 days agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines