Vivo Y53T Launch Date Price in India: दिग्गज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो अपने कई धांसू फोन मार्केट में उतार चुकी है तो कुछ लेटेस्ट अपडेट के साथ पेश किए जा रहे हैं। इस बार कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन वीवो वाई53टी को लॉन्च कर दिया है। ये कंपनी के 15 हजार रुपये से कम कीमत के सेगमेंट का हिस्सा है। वीवो का लेटेस्ट किफायती 5जी स्मार्टफोन (Vivo Cheapest 5G Smartphone) मीडियाटेक डाइमेंसिटी 700 प्रोसेसर के साथ है। आइए वाई53टी स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Vivo Y53T Launch Date Price in India
वीवो का यह फोन दो रैम और स्टोरेज कॉन्फ़िगरेशन में उपलब्ध है। इसके बेस वेरिएंट यानी 4GB रैम + 128GB स्टोरेज ऑप्शन की कीमत 999 युआन (करीब 12 हजार रुपये) है। वहीं, स्मार्टफोन के 6GB रैम + 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 1099 युआन (करीब 13,200 रुपये) है। बात करें कलर ऑप्शन की तो स्मार्टफोन को आप ऑरेंज फ्रूट और ब्लैक ट्रफल कलर ऑप्शन में खरीद सकते हैं। कंपनी ने इस फोन को फिलहाल चीन में लॉन्च किया है। भारत में इसके लॉन्च के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
और पढ़िए –Reliance Jio की 5G सर्विस अब ओडिशा के इन राज्यों में उपलब्ध, जानिए…
Vivo Y53T Specifications
वीवो Y53t 5G में आपको 6.51-इंच की HD+ LCD डिस्प्ले मिलती है, जो वॉटर ड्रॉप स्टाइल नॉच के साथ आती है। स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। फोन में 6GB तक रैम और 128GB स्टोरेज का ऑप्शन मिलता है। हैंडसेट Android 13 पर आधारित Origin OS Ocean UI पर काम करता है।
Vivo Y53T Camera & Battery
बात करें कैमरे की तो इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। इसमें मेन लेंस 13MP और 2MP का मैक्रो लेंस मिलता है। फोन के फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है। डिवाइस को पावर देने के लिए 5000mAh की बैटरी दी गई है जो 15W चार्जिंग को सपोर्ट करती है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
संबंधित खबरें
Wi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
12 hrs agoमोबाइल यूजर्स के लिए 1 नवंबर से लागू होगा नया नियम, जानें क्या बदलेगा?
15 hrs agoJio का धांसू प्लान, मिलता है 3GB डेली डेटा और 84 दिन की वैलिडिटी
17 hrs agoWhatsApp पर आया धासूं फीचर, Status में हुई छोटी गलती अब ऐसे होगी ठीक
20 hrs agoसरकार ने Apple यूजर्स को चेताया! iPhone, iPad और MacBook तुरंत करें अपडेट
1 day agoपानी गर्म करने के लिए रॉड सही या गीजर? किससे आएगा ज्यादा बिजली बिल
1 day agoसर्दियों में AC जितना बिल बना देगा गीजर, बिल्कुल न करें ये गलतियां
2 days agoApple ने जारी किया iOS 27.2 अपडेट, जानें किन iPhones पर करेगा सपोर्ट?
2 days agoफिर Jio ने Airtel को पछाड़ा, सितंबर में जुड़े सबसे ज्यादा नए मोबाइल ग्राहक
2 days agoApple का नया MacBook Pro हुआ लॉन्च, इतनी है कीमत
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines