Vivo Y36 4G Launch soon In India: पिछले कुछ दिनों से Vivo Y36 4G स्मार्टफोन सुर्खियों में बना हुआ है। कंपनी इस फोन को भारत में जल्द पेश करने की तैयारी में है। इसे आए दिन अलग-अलग सर्टिफिकेशन पर साइटों पर देखा जा रहा है। जिससे इसके स्पेसिफिकेशन और जल्द लॉन्च होने का संकेत मिला है।
Vivo Y36 4G गूगल प्ले कंसोल पर लिस्ट
हाल ही में इसे गूगल प्ले कंसोल डेटाबेस पर देखा गया था, जिससे इसके कुछ प्रमुख स्पेसिफिकेशन का पता चलता है। इस ऑनलाइन लिस्टिंग से ये भी पता चलता है कि फोन जल्द ही मार्केट में दस्तक देगा। Google Play कंसोल लिस्टिंग से पता चलता है कि Y36 4G क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 680 SoC से लैस होगा। इसके साथ ही लिस्टिंग से ये भी पुष्टि होता है कि यह एक मिड रेंज स्मार्टफोन होगा।
ये भी पढ़ेंः Google Pixel Fold: गूगल का पहला फोल्डेबल फोन लॉन्च, जानिए कीमत से लेकर फीचर्स
गूगल प्ले कंसोल पर इसे मॉडल नंबर V2247 के साथ देखा गया है। इसके साथ ही पता चलता है कि वीवो के इस अपकमिंग स्मार्टफोन को 4GB रैम के साथ कम से कम एक वेरिएंट में पेश किया जाएगा। मिड रेंज मॉडल होने के नाते, संभावना है कि इसके एक वेरिएंट में 128 GB इंटरनल स्टोरेज मिलेगा। डेटाबेस लिस्टिंग के मुताबिक, स्मार्टफोन आउट ऑफ द बॉक्स एंड्रॉयड 13 ओएस आधारित फनटचओएस 13 के साथ दस्तक देगा।
इसके अलावा, पिछले गीकबेंच लिस्टिंग के अनुसार डिवाइस में हैंडसेट में 8 जीबी तक रैम और एड्रिनो 610 जीपीयू होगा। अन्य रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसमें 6.8 इंच के आईपीएस एलसीडी पैनल होने की संभावना है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में फोन से जुड़े अन्य जानकारियां सामने आ सकती हैं।
संबंधित खबरें
कौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
1 day agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
1 day agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
1 day agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
2 days agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
2 days agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines