Vivo Y35m Launch Date Price in India: भारतीय स्मार्टफोन बाजार से लेकर अन्य मार्केट में वीवो का नाम प्रसिद्ध है। कंपनी अपने किफायती स्मार्टफोन्स के कारण काफी चर्चाओं में रहती है। प्रसिद्ध होने का कारण एक ये भी है कि वीवो कम दाम के साथ तगड़े फीचर्स के फोन को मार्केट में पेश करता है।
इस बार भी कंपनी का इरादा अपने एक खास फोन से लोगों का दिल जीतने का है। वीवो के नए स्मार्टफोन को मॉडल नंबर V2230A के साथ चीनी सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर देखा गया है। इसका नाम वीवो वाई35एम (Vivo Y35m) है जो जल्द ही बाजार में उतारा जा सकता है। हालांकि, फोन के फीचर्स, तस्वीरें और कीमत जैसी कुछ जानकारी सामने आ चुकी है लेकिन कंपनी की ओर से कोई खुलासा नहीं किया गया है। आइए वीवो वाई35एम स्मार्टफोन के बारे में जानते हैं।
और पढ़िए –WhatsApp ला रहा है “Kept Messages” फीचर, जानें खासियत और यूज करने का तरीका?
Vivo Y35m Specifications (Expected)
वीवो Y35m में 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है जो 720 x 1600 पिक्सल के एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ हो सकता है। ये फोन डायमेंशन 700 चिपसेट पर काम करेगा। Android 13 ओएस पर चलने वाला ये फोन 8GB तक रैम और 256 तक का स्टोरेज मिलेगा। इस फोन के चार वैरिएंट को पेश किया जा सकता है। जबकि, इसके 5 कलर ऑप्शन्स मिलेंगे।
और पढ़िए –महंगे रिचार्ज प्लान की अब छुट्टी! सिम एक्टीवेट रखने के लिए ये हैं 3 बेस्ट प्लान
Vivo Y35m Price
- 4GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत $215 यानी 17,797 हो सकती है।
- 6GB रैम + 128GB स्टोरेज की कीमत $230 यानी 19,041 रुपये हो सकती है।
- 8GB + 128GB स्टोरेज की कीमत $243 यानी 20,117 रुपये हो सकती है।
- 8GB रैम + 256GB स्टोरेज की कीमत $258 यानी 21,359 रुपये हो सकती है।
Vivo Y35m Camera & Battery
बात करें अगर फोन के कैमरे और बैटरी की तो इसमें 5000mAh की बैटरी मिलेगी, जो 18W फास्ट चार्जिंग स्पीड के साथ होगी। फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप मिलेगा। इसमें प्राइमरी कैमरा 13MP और सेकंडरी कैमरा 2MP का मिलेगा। अन्य फीचर्स की बात करें तो फोन में सिक्योरिटी के लिए साइड-फेसिंग फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा।
संबंधित खबरें
ChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
15 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
18 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
19 hrs agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
1 day agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
1 day agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoChatGPT में आया मल्टी-एजेंट फीचर, जानिए यूजर्स को इससे क्या फायदा?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines