Vivo Y35 Launch Price in India: भारतीय बाजार में वीवा का नया स्मार्टफोन लॉन्च हो गया है। कंपनी ने वाई सीरीज में एक और मॉडल एड कर दिया है। वीवो वाई35 को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। निर्धारित समय के लिए इस फोन पर 1000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर भी दिया जा रहा है। फोन में कई खास फीचर्स भी दिए गए हैं। ये एक किफायती स्मार्टफोन है। आइए Vivo Y35 के बारे में आपको बताते हैं।
अभी पढ़ें – Smartphone Tips and Tricks: कहीं आपका फोन भी तो नहीं हो गया हैक? ऐसे लगाएं पता
Vivo Y35 Specifications
- वीवो Y35 में 6.58 इंच का FHD+ 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले है।
- इसमें 500nits ब्राइटनेस और 1080 x 2408 का पिक्सल रेज्योलूशन है।
- फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर फेस वेक टेक्नोलॉजी है।
- फोन में ऑक्टा-कोर Qualcomm Snapdragon 680 चिपसेट है।
- इसमें 8GB वर्चुअल रैम का विकल्प भी है।
- फोन में 1TB तक इंटरनल मेमोरी बढ़ाई जा सकती है।
- इसमें Bluetooth 5.0, Wi-Fi 2.4GHz/5GHz और USB Type-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी फीचर्स हैं।
- इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 44W Flash Charge सपोर्ट के साथ है।
Vivo Y35 Price and Availability
वीवो वाई35 स्मार्टफोन को सिंगल वैरिंट 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ भारत में लॉन्च किया गया है। इसकी कीमत 18,499 रुपये है। इसके दो कलर ऑप्शन Agate Black और Dawn Gold हैं। फोन पर 30 सितंबर तक ऑफर भी दिया जा रहा है। अगर आप ICICI या SBI या Kotak या फिर OneCard कार्ड का इस्तेमाल करेंगे तो इसकी खरीद पर 1000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।
अभी पढ़ें – अब घर बैठे आएगा Whatsapp से JioMart का ऑर्डर, जानिए क्या है तरीका
Vivo Y35 Camera
बात करें कैमरे की तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। फोन में मुख्य कैमरा 50 मेगापिक्सल, दूसरा डेप्थ सेंसर 2 मेगापिक्सल और तीसरा नैनो सेंसर 2 मेगापिक्सल का है। इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो के लिए 16 मेगापिक्सल का कैमरा है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines