Vivo Y300 Plus launch Price: वीवो ने भारत में अपना एक और दमदार फोन लॉन्च कर दिया है जिसे कंपनी ने Vivo Y300 Plus के नाम से पेश किया है। नया वीवो हैंडसेट IP54-रेटेड बिल्ड के साथ दो कलर में आता है। इसमें 120Hz रिफ्रेश रेट वाली 6.78-इंच की 3D कर्व्ड स्क्रीन मिलती है और यह स्नैपड्रैगन 695 SoC पर चलता है जिसे 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया गया है। वीवो वाई300 प्लस में 50-मेगापिक्सल के प्राइमरी सेंसर के साथ डुअल रियर कैमरा है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
भारत में Vivo Y300 Plus की कीमत
Vivo Y300 Plus भारत में सिंगल 8GB रैम और 128GB स्टोरेज मॉडल में आता है जिसकी कीमत 23,999 रुपये है। HDFC, SBI और ICICI बैंक कार्ड का इस्तेमाल करके खरीदारी करने पर 1,000 रुपये की एक्स्ट्रा डिस्काउंट मिल रहा है।
Vivo Y300 Plus के स्पेसिफिकेशन
Vivo Y300 Plus आउट ऑफ दी बॉक्स एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Funtouch OS 14 के साथ आता है और इसमें 6.78-इंच का फुल-HD 3D कर्व्ड डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz है और साथ ही इसकी ब्राइटनेस लेवल 1,300nits है। यह 6nm Snapdragon 695 SoC पर चलता है, साथ ही इसमें 8GB LPDDR4X RAM और 128GB UFS 2.2 स्टोरेज है। फोन की RAM को 8GB तक बढ़ा सकते हैं, जबकि स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।
ये भी पढ़ें : YouTube में हुए 7 बड़े बदलाव, यूजर्स को मिलेगा नेक्स्ट लेवल एक्सपीरियंस
Vivo Y300 Plus के कैमरा फीचर्स
कैमरा की बात करें तो Vivo Y300 Plus में डुअल रियर कैमरा सेटअप है, जिसमें f/1.8 अपर्चर वाला 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और f/2.4 अपर्चर वाला 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मिलता है। इसमें सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर वाला 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
44W फास्ट चार्जिंग के साथ बड़ी बैटरी
Vivo Y300 Plus के कनेक्टिविटी ऑप्शंस की बात करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.1, GPS, BeiDou, GLONASS, Galileo, QZSS, Navic और OTG, Wi-Fi और USB टाइप-C पोर्ट मिलता है। इसमें एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, ई-कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी है। इसमें बायोमेट्रिक ऑथेंटिकेशन के लिए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर है। Vivo Y सीरीज के ज्यादातर फोन की तरह, Vivo Y300 Plus में डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP54 रेटिंग है। इसमें 44W फास्ट चार्जिंग के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
2 days agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines