Vivo Y300 Launch Price and Features: वीवो जल्द ही भारत में अपना एक जबरदस्त मिड-रेंज स्मार्टफोन Y300 भारत में पेश करने वाला है, जिसे इस हफ्ते के अंत में लॉन्च किया जाएगा। वीवो ने फोन के डिजाइन और कलर वैरिएंट का खुलासा करते हुए टीज किया है। वीवो Y300, Y200 का अपग्रेड मॉडल होगा और इसकी कीमत अपने पिछले मॉडल की तरह 25,000 रुपये से कम होने की उम्मीद है। यह भी कहा जा रहा है कि यह फोन वीवो V40 लाइट का रीब्रांडेड वर्जन होगा। वीवो Y300 भारत में लॉन्च होने में बस 1 दिन बाकी हैं, लेकिन उससे पहले, आइए नजर डालते हैं कि आने वाले स्मार्टफोन में क्या खास होगा…
वीवो Y300 की भारत में संभावित कीमत
वीवो Y300 भारत में 21 नवंबर को लॉन्च होने जा रहा है। लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे शुरू होगा। लीक्स के मुताबिक वीवो Y300 की कीमत 19,999 रुपये होने की उम्मीद है।
वीवो Y300 के स्पेसिफिकेशन
वीवो Y300 के डिजाइन का खुलासा ब्रैंड ने पहले ही कर दिया है। यह स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन फैंटम पर्पल, टाइटेनियम सिल्वर और एमरल्ड ग्रीन में लॉन्च हो रहा है। डिजाइन के मामले में, वीवो Y300 में पीछे की तरफ वर्टिकल कैमरा लाइनअप है। यह वीवो Y200 से अलग है, जिसमें दो सेंसर और LED फ़्लैश के साथ स्क्वायर शेप का कैमरा मॉड्यूल है। यह डिजाइन वीवो V40 लाइट 5G जैसा दिखता है, जो दूसरे देशों में उपलब्ध है। यह भी Y300 जैसे ही कलर ऑप्शंस में आता है।
वीवो ने Y300 के बारे में कोई स्पेसिफिकेशन नहीं बताए हैं, लेकिन ऑनलाइन इसके फीचर्स लीक हो गए हैं। चलिए जानें…
डिस्प्ले: वीवो Y300 में 120Hz रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस के साथ 6.7-इंच AMOLED डिस्प्ले है। यह अंडर-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ भी आने की बात कही जा रही है।
प्रोसेसर: स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट होगा। यह वीवो Y200 के स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 का अपग्रेड होगा।
रैम और स्टोरेज: वीवो Y300 को दो वैरिएंट में लॉन्च कर सकता है जिसमें एक 8GB +128GB और दूसरा 8GB + 256GB स्टोरेज से लैस होगा।
बैटरी, चार्जिंग: स्मार्टफोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होगी। वीवो Y200 में 44W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 4,800mAh की बैटरी है।
कैमरा: वीवो Y300 के डुअल कैमरा सेटअप में 50MP का सोनी IMX882 मेन सेंसर और 2MP का डेप्थ लेंस होने की बात कही जा रही है। इसमें अपग्रेडेड 32MP का सेल्फी कैमरा भी शामिल होने की उम्मीद है।
अन्य फीचर्स: वीवो के दूसरे फोन की तरह Y300 में ऑरा लाइट LED रिंग होगी। इसमें कलर एडजस्टमेंट के साथ तीन ब्राइटनेस लेवल दिए जाने की बात कही जा रही है। वीवो Y300 में AI फीचर भी होंगे जो यूजर एक्सपीरियंस को नेक्स्ट लेवल पर ले जाएंगे।
संबंधित खबरें
WhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
1 hr agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
21 hrs agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
23 hrs agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
1 day agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
1 day agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
1 day agoApple 28 अक्टूबर को करेगा बड़ा धमाका, लॉन्च करेगा ये नए प्रोडक्ट
2 days agoक्या दो सिम और 5G से जल्दी खत्म होती है फोन की बैटरी? जानिए क्या है सच
2 days agoकहीं आपके फोन में तो नहीं चल रही जासूसी? इन तरीकों करें चेक
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines