Vivo Y300 Launch Date and Price: कुछ दिनों तक वीवो Y300 को टीज करने के बाद, कंपनी ने आखिरकार फोन की लॉन्च डेट अनाउंस कर दी है। कंपनी ने X पर खुलासा किया कि वीवो Y300 भारत में 21 नवंबर को लॉन्च होने वाला है। इसके अलावा, इस टीजर में कंपनी ने आने वाले स्मार्टफोन के डिजाइन का भी खुलासा किया है। वीवो Y300 में एक रेक्टेंगुलर आइलैंड पर एक डुअल कैमरा सेटअप है। इसमें कैमरा लेंस के ठीक नीचे एक रिंग लाइट भी मिल रही है। इसके अलावा, बैक पैनल प्लैन डिजाइन में आता है और नीचे की तरफ ब्रांड का लोगो है।
फोन में बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी
वीवो Y300 में मेटेलिक फ्रेम के साथ एक बॉक्सी डिजाइन है। कंपनी ने कंफर्म किया है कि फोन तीन कलर ऑप्शन डार्क पर्पल, सी ग्रीन और ग्रे में आएगा। कंपनी ने अभी तक इन वेरिएंट के मार्केटिंग नामों का खुलासा नहीं किया है। बैक पैनल एक दिलचस्प कैमरा डिटेल की ओर इशारा करता है। वीवो Y300 में बेहतर लो-लाइट फोटोग्राफी के लिए ऑरा लाइट्स की सुविधा भी दी गई है।
Vivo Y300: संभावित कीमत
बैक पैनल की डिजाइन पिछले साल लॉन्च किए गए अपने वीवो Y200 से काफी अलग है। चूंकि वीवो Y200 की कीमत 20,000 रुपये से कम थी, इसलिए हम उम्मीद कर सकते हैं कि ये थोड़ी ज्यादा कीमत यानी 25,000 रुपये से कम कीमत वाले सेगमेंट में आ सकता है। लॉन्च डेट और डिजाइन को छोड़कर, कंपनी ने फोन की अन्य डिटेल्स को अभी तक शेयर नहीं किया है लेकिन लीक और टीजर इमेज से पता चलता है कि Y300 में टाइटेनियम जैसे एलिमेंट्स के साथ एक खास डिजाइन होगा, जो ग्लोबल लेवल पर पेश किए गए पहले मॉडल वीवो V40 लाइट की याद दिलाता है।
Vivo Y300: स्पेक्स और फीचर्स
वीवो Y300 में 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले होने की उम्मीद है जो 1080 x 2400 पिक्सल पर फुल HD+ रिज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट ऑफर करता है। टीजर के अनुसार, बैक पैनल पर डुअल कैमरा सेट-अप 50-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 8-मेगापिक्सल का सेकेंडरी लेंस होने की संभावना है। प्राइमरी कैमरा Sony IMX882 सेंसर का इस्तेमाल करेगा, जो डिटेल्ड पोर्ट्रेट शॉट्स के लिए बेहतरीन है।
ये भी पढ़ें : झूठ मत बोलना…कल रात कहां गए थे AI टूल बता देगा, आ गई GPS से भी एडवांस टेक्नोलॉजी
मिलेगा 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
सेल्फी के लिए, Y300 में 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा हो सकता है, जो इसे अपनी रेंज के कई अन्य मॉडल्स से अलग बनाएगा। अपकमिंग मिड-रेंज स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 चिपसेट के साथ 8GB तक रैम होने का उम्मीद है। इसके अलावा, फोन में 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी होने की उम्मीद है।
कनेक्टिविटी फीचर्स
Vivo Y300 में वाई-फाई 5, ब्लूटूथ 5.0, GPS और USB-C पोर्ट जैसे कनेक्टिविटी ऑप्शन दिए गए हैं। Android 14 पर बने FunTouch OS 14 पर चलने वाले इस डिवाइस में स्टीरियो स्पीकर हैं और इसमें डस्ट एंड वाटर रेजिस्टेंस के लिए IP64 रेटिंग है। इसमें बायोमेट्रिक एक्सेस के लिए अंडर-डिस्प्ले ऑप्टिकल फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।
संबंधित खबरें
WhatsApp में नंबर बदलने से पहले इन 5 बातों का रखें ध्यान, वरना चैट और डेटा की हो सकती है परेशानी
22 hrs agoनया Android फोन भी लग रहा है स्लो? बस ये 3 सेटिंग बदलें, पहले से तेज महसूस होगा फोन
1 day agoWhatsApp पर बच्चे क्या कर रहे हैं, अब पैरेंट्स कर सकेंगे कंट्रोल, जानें क्या है नया फीचर और कैसे करेगा काम?
2 days agoApple का बड़ा धमाका! 13 अक्टूबर को लॉन्च होंगे 3 नए डिवाइस, HomePad Smart Hub से उठेगा पर्दा
2 days agoVirat Kohli कौन सा फोन चलाते हैं? जिम सेल्फी से खुला राज, हाथ में दिखा ये धांसू मॉडल
2 days agoयूजर्स की बल्ले-बल्ले! Jio दे रहा 1,499 रुपये में 4G फोन और 6 महीने का रिचार्ज फ्री
2 days agoAmazon या Flipkart सेल में iPhone पर कितना डिस्काउंट, कहां मिल रहा सबसे बड़ा ऑफर? जानें डील्स
2 days agoUpcoming Phone Launch in October: तैयार कर लें बजट! 10,000mAh बैटरी वाला फोन से 200MP कैमरा तक, अक्टूबर में होंगे ये बड़े लॉन्च
3 days agoFlipkart-Amazon की सेल में सिर्फ फोन नहीं, इन सामानों पर भी 80% तक की छूट, देखें क्या-क्या मिलेगा सस्ता?
3 days agoभारत में आ गया Apple Pay, बिना OTP-PIN ऐसे करें पेमेंट, जानें किन लोगों को मिलेगा फायदा
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines