Vivo Y300 5G Launch Price: वीवो ने भारत में अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन वीवो Y300 लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 और एंड्रॉयड 14 के साथ Y300 को पेश किया है। खास बात यह है कि डिवाइस में 50MP का सोनी IMX882 सेंसर मिल रहा है और सेल्फी कैमरा और भी जबरदस्त हैं। आइए जानें स्मार्टफोन में क्या कुछ खास देखने को मिल रहा है…
वीवो Y300 के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो वीवो Y300 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 प्रोसेसर मिल रहा है जिसमें 2 × 2.2 गीगाहर्ट्ज + 6 × 1.95 गीगाहर्ट्ज सीपीयू क्लॉक स्पीड है। यह फनटच OS 14 और एंड्रॉयड 14 पर चलता है। डिवाइस में 2400 × 1080 रिज़ॉल्यूशन और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट के साथ 6.67-इंच AMOLED डिस्प्ले है। डिस्प्ले में 1800 निट्स पीक ब्राइटनेस और P3 कलर गैमट के साथ 394 पीपीआई पिक्सल डेनसिटी है।
कैमरा फीचर्स
कैमरा फीचर्स की बात करें तो कंपनी ने इसमें 50MP Sony IMX882 सेंसर दिया है और ये f/1.79 (मेन) +f/2.4 (बोकेह) अपर्चर वाला 2MP बोकेह कैमरा दिया है। सेल्फी के लिए इसमें f/2.45 अपर्चर वाला 32MP का फ्रंट कैमरा है। रियर कैमरा के फीचर्स तो इतने हैं कि आपका फुल पैसा वसूल होने वाला है जो पोर्ट्रेट, नाइट, वीडियो, 50 MP, पैनो, डॉक्यूमेंट्स, स्लो-मो, टाइम-लैप्स, प्रो, लाइव फोटो, डुअल व्यू, सुपरमून फीचर्स के साथ आता है। हालांकि, फ्रंट कैमरा फोटो, पोर्ट्रेट, नाइट, वीडियो, लाइव फोटो, डुअल व्यू के साथ आता है।
मिलेगी 80W फास्ट चार्जिंग
Vivo Y300 में 5000 mAh की बैटरी देखने को मिल रही है जो 80W चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें ब्लूटूथ 5.0, USB 2.0 और 2.4 GHz/5 GHz वाई-फाई दिया गया है।
Vivo Y300 की कीमत
वीवो Y300 को दो स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है, जिसमें 8GB + 128GB वैरिएंट का प्राइस 21,999 रुपये और 8GB + 256GB की कीमत 23,999 रुपये है।
संबंधित खबरें
अब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
6 hrs agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
9 hrs agoGoogle का नया AI ऐप Dreambeans क्या है? जानिए कैसे करेगा काम
1 day agoAirPods में क्या है Adaptive Audio फीचर? कैसे करें इस्तेमाल
1 day agoWhatsApp पर आया कमाल का फीचर! बस एक टैप में होंगे ये काम
1 day agoशुभमन गिल के माथे पर चिपका ये डिवाइस क्या है? जानिए क्या है इसका काम?
1 day agoJio यूजर्स की मौज! कंपनी ने लॉन्च किए 6 नए वॉयस ओनली रिचार्ज
1 day agoहार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
3 days agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
3 days agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines