Vivo Y200e 5G Launch Price in India: वीवो ने भारत में अपना एक और तगड़ा स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बार Vivo Y200e 5G के नाम से एक नया फोन मार्केट में उतारा है। ये स्मार्टफोन स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 चिपसेट से लैस है और इस नए मिड-रेंजर फोन में FHD+ रेजोल्यूशन, 120 Hz रिफ्रेश रेट पैनल और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है। कहा जा रहा है कि ये फोन 25 हजार के बजट में सीधे Redmi Note 13 को टक्कर देगा। आइये पहले जानते हैं वीवो के इस नए धांसू फोन के बारे में…
Vivo Y200e 5G के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो Vivo Y200e 5G में 6.67 इंच का बड़ा AMOLED डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120 Hz का रिफ्रेश रेट पैनल, 1,200 निट्स की पीक ब्राइटनेस और एक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है। साथ ही फोन में 394 पीपीआई के साथ FHD+ रिज़ॉल्यूशन वाला पैनल मिलता है। Vivo Y200e 8 जीबी तक LPDDR4x रैम, 8 जीबी वर्चुअल रैम और 128 जीबी यूएफएस 2.2 स्टोरेज के साथ स्नैपड्रैगन 4 जेन 2 से लैस है। फोन में 44W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बड़ी बैटरी मिलती है। यह एंड्रॉइड 14-आधारित फनटचओएस 14 पर चलता है।
कनेक्टिविटी फीचर्स की बात करें तो स्मार्टफोन डुअल सिम, 5G, वाई-फाई 802.11ac, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस और एक यूएसबी-सी पोर्ट ऑफर करता है। फोन में IP54 सर्टिफिकेशन के साथ डस्ट और वाटर से प्रोटेक्शन मिलती है।
Vivo Y200e 5G के कैमरा फीचर्स
कैमरा के मामले में भी ये फोन कुछ कम नहीं है Vivo Y200e 5G में 50 MP प्राइमरी शूटर और 2 MP का बोकेह लेंस के साथ फ्लिकर सेंसर मिलता है। सेल्फी के शौकीन लोगों के लिए फोन में 16 MP का फ्रंट कैमरा मौजूद है।
ये भी पढ़ें : MWC इवेंट में होगी Smartphones की बारिश
भारत में Vivo Y200e 5G की कीमत
कंपनी ने इस फोन को दो वैरिएंट में पेश किया है जिसमें 6GB + 128GB वाले मॉडल की कीमत 19,999 रुपये तो वहीं 8GB + 128GB मॉडल का प्राइस 20,999 रुपये है। स्मार्टफोन को दो अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया गया है जिसमें ब्लैक डायमंड और सैफ्रन ऑरेंज शामिल है। फोन को आज से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट, फ्लिपकार्ट या ऑफलाइन स्टोर से प्री-ऑर्डर किया जा सकता है। ग्राहकों को ये स्मार्टफोन 27 फरवरी से डिलीवर किया जाएगा।
Redmi Note 13 को देगा टक्कर
हालांकि इस प्राइस रेंज में Redmi Note 13 भी जबरदस्त फीचर ऑफर कर रहा है जिसमें आपको 6 GB RAM, 128 GB ROM और 6.67 इंच का डिस्प्ले मिलता है। कैमरा के मामले में तो रेडमी काफी आगे है इसमें 108MP Rear कैमरा मिल रहा है। साथ ही फोन में वीवो की तरह 5000 mAh की बड़ी बैटरी है लेकिन प्राइस के मामले में Redmi क्लियर विनर है। इसे आप फ्लिपकार्ट से अभी 17,637 रुपये में खरीद सकते हैं।
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
1 day agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
1 day agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
1 day agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
1 day agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
2 days agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
3 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
3 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
3 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
3 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
4 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines