Vivo Y16 Smartphone: वीवो का नया स्मार्टफोन मार्केट में लॉन्च हो चुका है जो किफायती और कई फीचर्स के साथ है। वीवो ने वाई सीरीज में वीवो वाई16 को पेश किया है। फोन में 5000mAh बैटरी, 4GB रैम और MediaTek Helio P35 SoC का प्रोसेसर दिया गया है। इसके बैक में दो रियर कैमरा भी है। आइए आपको वीवो Y16 के बारे में पूरी जानकारी देते हैं।
अभी पढ़ें – 8GB वर्चुअल रैम वाला Vivo Y35 भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और ऑफर्स
Vivo Y16 Specifications
वीवो Y16 में 6.51 इंच का बड़ा एलसीडी एचडी प्लस डिस्प्ले है, जो 1,600×720 पिक्सल रेजॉल्यूशन के साथ है। ये फोन एंड्रॉइड 12 आधारित फनटच ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ है। इसमें दो नैनो सिम का यूज किया जा सकता है। इसमें मीडियाटेक हीलियो P35 SoC का ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। फोन में 4GB रैम और 64GB स्टोरेज है जिसमें 1GB वर्चुअल रैम का भी सपोर्ट है।
Vivo Y16 Price and Availability
वीवो का Vivo Y16 स्मार्टफोन हॉन्ग कॉन्ग में पेश किया गया है। बात करें इसके कीमत और उपलब्धता की तो इसके बारे में कोई भी जानकारी साझा नहीं की गई है। हालांकि, कंपनी की वेबसाइट के मुताबिक इसके दो कलर स्टेलर ब्लैक और ड्रिज्लिंग गोल्ड है। इस फोन को मॉडल नम्बर V2204 के साथ BIS पर भी स्पॉट किया गया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि कंपनी अपने डिवाइस को भारत में भी पेश कर सकती है। यहां पर इसकी कीमत 11,499 रुपये के करीब हो सकती है।
Vivo Y16 Camera and Battery
सबसे पहले अगर बात करें कैमरे की तो इसमें दो रियर कैमरा सेटअप है। इसके मुख्य में f/2.2 अपर्चर का 13 मेगापिक्सल और दूसरा f/2.4 अपर्चर का 2 मेगापिक्सल कैमरा है। इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है। इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
अभी पढ़ें – Smartphone Tips and Tricks: कहीं आपका फोन भी तो नहीं हो गया हैक? ऐसे लगाएं पता
Vivo Y16 Features
फीचर्स पर अगर गौर करें तो इसमें Bluetooth v5, GLONASS, डुअल बैंड Wi-Fi, 4G LTE, GPS और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट सपोर्ट है। इसमें साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर दिया गया है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
स्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
14 hrs ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
15 hrs agoiPhone Duo की बिक्री शुरू, खरीदने से पहले जान लें ये ऑफर्स
18 hrs agoDark.ai क्या है? दीपिंदर गोयल का नया AI प्रोजेक्ट क्यों है चर्चा में
19 hrs agoWhatsApp- Telegram पर सरकार का नया नियम, फोन में SIM रखना होगा जरूरी!
21 hrs agoChatGPT पर मिनटों में लॉक करें अपनी चैट, जानें क्या है तरीका
1 day agoApple ने iPhone खरीदने पर लगाई पाबंदी! इन मॉडलों पर लागू हुआ नया नियम
1 day agoTruecaller से अपना मोबाइल नंबर कैसे हटाएं? जानें पूरा तरीका
1 day agoeMudhra की सिक्योरिटी में सेंध को लेकर सरकार गंभीर, जांच के लिए बनी टीम
2 days agoस्मार्ट या नॉर्मल गीजर, सर्दियों में कौन-सा रहेगा बेहतर? जानें अंतर
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines