Vivo Y02s Smartphone: वीवो के कई स्मार्टफोन मार्केट में उपलब्ध हैं जिनमें से कुछ अपने कैमरा स्पेसिफिकेशन और कुछ तगड़ी बैटरी समेत अन्य फीचर्स के लिए प्रसिद्ध है। कंपनी के ज्यादातर फोन बजट स्मार्टफोन (Vivo Budget Smartphone) की सूची में शामिल हैं। सस्ते से लेकर महंगी कीमत में आप वीवो का स्मार्टफोन खरीद सकते हैं।
वहीं, इस बार कंपनी ने अपना नया स्मार्टफोन (Vivo Smartphone) इतने कम दाम में पेश किया है कि जानकर आप भी खरीदने की इच्छा रख सकते हैं। जी हां, स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने वाई02एस (Vivo Y02s) को बाजार में उतार दिया है। इसमें जबरदस्त बैटरी और फीचर्स हैं जिसे 11 हजार रुपये से कम दाम में पेश किया गया है। आइए आपको Vivo Y02s के बारे में विस्तार से बताते हैं।
अभी पढ़ें – Honor 70 5G Smartphone लॉन्च, फीचर्स के सामने कीमत कुछ भी नहीं!
Vivo Y02s Specifications
- वीवो Y02s में 6.51-इंच का HD+ वॉटरड्रॉप नॉच डिस्प्ले है।
- इसमें स्क्रीन रेसोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल और 60Hz का रिफ्रेश रेट है।
- फोन में Mediatek Helio P35 प्रोसेसर दिया गया है।
- इसके बैक में पहला 8MP का रियर कैमरा और दूसरा एलईडी फ्लैश है।
- फोन के फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा है।
- इसमें 5000mAh बैटरी है जो 10W चार्जिंग सपोर्ट के साथ है।
Vivo Y02s Price and Availability
कीमत की अगर बात करें तो वीवो Y02s एक बजट स्मार्टफोन है। इस फोन को चीन में 906 युआन यानी करीब 10,600 रुपये में पेश किया गया है। इसके दो कलर ऑप्शन सैफाइअर ब्लू और शाइन ब्लैक उपलब्ध हैं।
अभी पढ़ें – Amazon Deal of the Day: मोटे डिस्काउंट पर घर ले आएं स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, ईयरबड्स और लैपटॉप
Vivo Y02s Launch Date in India
वीवो वाई02s में डुअल सिम, जीपीएस, 3.5mm के ऑडियो जैक, 4G और ब्लूटूथ जैसे फीचर्स हैं। फिलहाल इस फोन को चीन में पेश किया गया है। भारत या अन्य देशों में Vivo Y02s को कब तक पेश किया जा सकता है इस बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं है।
अभी पढ़ें – गैजेट्स से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
Click Here – News 24 APP अभी download करें
संबंधित खबरें
WhatsApp में आने वाला है बड़ा बदलाव, आ रहा ये कमाल का फीचर
7 hrs agoसर्दियों में गीजर चलाने से पहले कर लें ये 7 काम, वरना होगी परेशानी
10 hrs agoAirtel यूजर्स को बड़ा झटका, कंपनी ने महंगे किए ये प्लान, इतनी बढ़ी कीमत
1 day agoGTA 6 खेलने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी, बिना कंसोल के ऐसे खेल पाएंगे गेम
1 day agoजानें Flipkart या Amazon कहां मिलेंगी सबसे सस्ती डील्स?
1 day agoयूजर्स ध्यान दें, इन फोन्स में बंद हो सकता है WhatsApp!
1 day agoFlipkart सेल में ऑफर्स की बारिश! इतने सस्ते मिलेंगे iPhone 17 और MacBook
1 day agoभारत में लॉन्च हुआ Vivo का नया फोन V80, जानें कितनी है कीमत
2 days agoसर्दियों में AC ऑफ करने से पहले कर लें ये 3 काम, आगे नहीं होगी परेशानी
2 days agoOnePlus पर आ रही तगड़ी सेल, इन डिवाइस पर मिलेगा बंपर डिस्काउंट
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines