Vivo ने चोरी-छिपे लॉन्च किया 9 हजार का धांसू Smartphone, देखकर ही आ जाएगा दिल!
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo Y02 Smartphone Launch Price India: चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी वीवो ने भारत में अपना किफायती स्मार्टफोन पेश कर दिया है। अगर आप 9 हजार रुपये का स्टाइलिश स्मार्टफोन खरीदना चाहते हैं तो वीवो वाई02 को खरीद सकते हैं। इस फोन को कंपनी ने भारतीय बाजार में उतार दिया है। इसमें दमदार बैटरी और कई धांसू फीचर्स दिए हैं। आइए आपको वीवो वीई02 स्मार्टफोन के बारे में विस्तार से बाते हैं।
वीवो वाई02 में 6.5-इंच का HD+ LCD ड्यूड्रॉप नॉच डिस्प्ले है। इसकी स्क्रीन 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन के साथ है। इसमें मीडियाटेक ऑक्टा कोर प्रोसेसर है। मैट फिनिश के साथ आने वाला ये फोन Android 12 Go Edition पर काम करेगा। इसका वजन 186 ग्राम और मोटाई 8.49mm है।
वीवो वाई02 के कैमरे की बात करें तो इसमें रियर कैमरा और फ्लैश लाइट मिलेगा। इसका बैक कैमरा 8 मेगापिक्सल का है। जबकि, इसके फ्रंट में 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। बैटरी की बात करें तो इसमें 5000mAh की बैटरी है जो 10W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ है। फुल चार्जिंग पर ये फोन 1 दिन आराम से चल सकता है।
कीमत की अगर बात करें तो वीवो Y02 का एक ही वैरिएंट उपलब्ध है। भारत में इसके 3GB + 32GB वैरिएंट की कीमत 8,999 रुपये है। आप इसके दो कलर आर्किड ब्लू या कॉस्मिक ग्रे खरीद सकते हैं। आप इस फोन को Vivo e-Store से खरीद सकते हैं। फिलहाल, ये फोन ऑनलाइन स्टोर्स से खरीदा नहीं जा सकता है।
फोन के फीचर्स पर अगर गौर करें तो इसमें ब्लूटूथ 5.0, डुअल सिम और डुअल बैंड वाई-फाई सपोर्ट मिलेगा। इसमें माइक्रोयूएसबी पोर्ट, माइक्रोएसडी कार्ड स्लॉट और 3.5 मिमी हेडफोन जैक मिलता है। उम्मीद है कंपनी अपने इस लेटेस्ट फोन को जल्द वीवो की आधिकारिक वेबसाइट या फ्लिपकार्ट और अमेजन पर सेल के लिए उपलब्ध कर सकती है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: