Vivo X90S: 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग के साथ फोन लॉन्च, जानें कीमत और खासियत
Edited By Simran Singh

Edited By Simran Singh

Vivo X90S Launch Date Price in India: दिग्गज चीनी फोन निर्माता कंपनी वीवो ने इस साल अपने वीवो एक्स90 सीरीज को भारत समेत अन्य देशों में पेश किया है। इस सीरीज में अब एक नया मॉडल जुड़ गया है, जो वीवो एक्स90 (Vivo X90), वीवो एक्स90 प्रो (Vivo X90 Pro) और वीवो एक्स90 प्रो प्लस (Vivo X90 Pro+) के बाद चौथा मॉडल बन चुका है।
दरअसल, वीवो ने अपने वीवो एक्स90 सीरीज में चौथा मॉडल वीवो एक्स90एस लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन को चीन में मीडियाटेक डाइमेंशन SoC प्रोसेसर के साथ पेश किया गया है। ये फोन 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और ट्रिपल रियर कैमरा सिस्टम के साथ आता है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
वीवो एक्स90एस को चीन में तीन वेरिएंट में पेश किया गया है। इसके 8GB + 256GB की कीमत CNY 3,999 (लगभग 45,300 रुपये) है। जबकि, 12GB + 256GB की कीमत CNY 4,299 (लगभग 48,800 रुपये) और 12GB + 512GB की कीमत CNY 4,699 (लगभग 53,300 रुपये) है। इसके ब्लैक, कन्फेशन, हुआक्सिया रेड और क्विंगयांग जैसे कलर ऑप्शन हैं।
वीवो एक्स90एस का चीनी मॉडल में 6.78 इंच का फुल-एचडी+ AMOLED डिस्प्ले है। इसमें 120Hz की रिफ्रेश रेट और 2800 X 1260 पिक्सल रेज्यूलेशन है। ये फोन आउट-ऑफ-द-बॉक्स एंड्रॉइड 13-आधारित ColorOS 3 पर चलाता है।
ये फोन ऑक्टा-कोर मीडियाटेक डाइमेंशन 9200+ SoC द्वारा संचालित है, जिसमें 12GB तक LPDDR5X रैम और 512GB तक UFS4.0 इनबिल्ट स्टोरेज है। ये फोन 120W वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी है।
Vivo एक्स90एस की ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट में f/1.75 के अपर्चर और ऑप्टिकल इमेज स्टेबिलाइजेशन (OIS) सपोर्ट के साथ 50MP Sony IMX 663 प्राइमरी सेंसर शामिल है। दो 12MP सेंसर, एक f/2.0 अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ और दूसरा 50 मिमी फिक्स्ड-फोकस पोर्ट्रेट लेंस के साथ है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
सिक्योरिटी के लिए वीवो एक्स90एस में फेस अनलॉक और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर है। ये 5G SA/NSA, डुअल 4G VoLTE, जीपीएस, वाई-फाई 7, एनएफसी, यूएसबी टाइप-सी और ब्लूटूथ v5.3 कनेक्टिविटी का सपोर्ट मिलता है।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: