Vivo X90 Launch Date Price in India: भारत में वीवो एक्स सीरीज के तहत जल्द ही नया फोन लॉन्च होने वाला है। पिछले कुछ समय से वीवो एक्स 90 सीरीज की भारत में आने को लेकर कई डिटेल्स लीक हो रही है। वहीं, अब कंफर्म हो गया है कि वीवो एक्स 90 सीरीज 26 अप्रैल को भारत में लॉन्च होगा।
कुछ दिन पहले कंपनी ने इसका टीजर आधिकारिक ट्विटर हैंडल के जरिए जारी कर दिया है। वीवो X90 सीरीज के 30-सेकंड का वीडियो सर्कुलर कैमरा मॉड्यूल को टीज करता है, जिसमें Zeiss के सहयोग से ट्रिपल-कैमरा सेटअप ट्यून किया गया है।
Vivo X90 Price in India (Leaked)
भारत में वीवो एक्स90 सीरीज 26 अप्रैल, 2023 को कंपनी की आधिकारिक साइट और फ्लिपकार्ट के माध्यम से लॉन्च होगा। इस सीरीज में वीवो एक्स90 और वीवो एक्स90 प्रो 5जी फोन शामिल होगा। इसका बेस मॉडल 8 जीबी रैम + 128 जीबी इंटरनल स्टोरेज है। इसकी कीमत 42,390 रुपये होने की उम्मीद है।
Vivo X90 Series Specifications
वीवो एक्स90 सीरीज में 6.78-इंच कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ है। दोनों फोन 1300nits पीक ब्राइटनेस और फुल-एचडी+ रिजॉल्यूशन के साथ है। बॉक्स के बाहर ये फोन एंड्रॉइड 13-आधारित फनटच ओएस 13 को बूट करेगा। इस फोन में 4एनएम मीडियाटेक डायमेंसिटी 9200 एसओसी प्रोसेसर है। इसमें IP68 रेटिंग दी गई है, जो आने वाले ये फोन पानी और धूल प्रतिरोध के साथ आते हैं।
Vivo X90 Series Camera and Battery
वीवो एक्स90 स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX866 मुख्य कैमरा, 12 मेगापिक्सल का 50mm पोर्ट्रेट कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है। इस फोन में 32 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। इसमें 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट की 4,810mAh बैटरी है।
बात करें वीवो एक्स90 प्रो के कैमरे की तो इसमें ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 1-इंच कैमरा सेंसर, 50 मेगापिक्सल का 50mm IMX758 पोर्ट्रेट सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा है।
वीवो एक्स90 प्रो में 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट की 4,870mAh की बैटरी है। साथ है। ये फोन 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ है।
संबंधित खबरें
फोन का स्टोरेज हो गया फुल? इन 4 तरीकों से मिनटों में खाली करें मेमोरी
1 hr agoइस हफ्ते लॉन्च होंगे 5 धांसू स्मार्टफोन, लिस्ट 200MP का कैमरा फोन भी शामिल
2 hrs ago4.5 लाख का iPhone Duo कितना मजबूत? ड्यूरेबिलिटी टेस्ट में खुली पोल
4 hrs agoकौन-सा ऐप इस्तेमाल कर रहा आपका कैमरा और माइक? ऐसे करें चेक
1 day agoक्या आप भी वेबसाइट खोलते ही Cookies पर करते हैं Accept All? तो ये जान लें
1 day agoएप्पल-सैमसंग को टक्कर देने भारत बनाएगा अपना स्मार्टफोन ब्रांड!
2 days agoअब नोटिफिकेशन में नहीं दिखेगा OTP? TRAI ला रहा नया ये सिस्टम
2 days agoफोन में हमेशा Battery Saver ऑन रखने पर क्या होता है? ये हो सकते हैं नुकसान
2 days agoस्मार्टफोन चार्ज नहीं हो रहा? खराब बैटरी समझने से पहले चेक करें ये चीजें
2 days ago30 हजार से कम में खरीदें ये 5 धांसू स्मार्टफोन, मिलेंगे शानदार कैमरा ऑप्शन
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines