Vivo X90 Series Launch Date Price in India: चीनी फोन निर्माता कंपनी वीवो अपने एक्स सीरीज में विस्तार करते हुए दो स्मार्टफोन को लाने की तैयारी में है। वीवो इंडिया एक्स90 सीरीज में एक्स 90 और एक्स 90 प्रो को भारत में लॉन्च करने वाली है। इसे लेकर कई लीक डिटेल्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन के कुछ स्पेसिफिकेशन्स और लॉन्च डेट शामिल है। आइए इसके बारे में जानते हैं।
Vivo X90 and Vivo X90 Pro Launch Date India
बताया जा रहा है कि वीवो एक्स90 सीरीज अप्रैल के अंत तक भारत में लॉन्च हो सकती है। वीवो एक्स90 लाइनअप में वीवो एक्स90 और वीवो एक्स90 प्रो शामिल हैं। दोनों फोन पिछले साल 2022 नवंबर में चीन में लॉन्च हो चुके हैं। वीवो एक्स90 और वीवो एक्स90 प्रो पहले से ही ग्लोबल मार्केट में उपलब्ध हैं।
और पढ़िए – Lava ने बाजार में मचाया तहलका! 10 हजार से कम कीमत में लॉन्च किया पावरफुल स्मार्टफोन
Vivo X90 Series Release Date Price in India
लोकप्रिय टिपस्टर योगेश ब्रार ने वीवो एक्स90 सीरीज की डिटेल्स साझा की है। उनके सहयोग से प्राइसबाबा की एक रिपोर्ट के अनुसार भारत में वीवो एक्स 90 और वीवो एक्स 90 प्रो 26 अप्रैल को लॉन्च किया जाएगा। टिपस्टर ने आगामी फोन की संभावित कीमत भी साझा की है। वीवो एक्स90 की कीमत 60,000 रुपये और वीवो एक्स90 प्रो की कीमत 80,000 रुपये के बीच होने का अनुमान है।
Vivo X90 Series Specifications
भारत में फोन के लॉन्च को लेकर कंपनी ने कोई जानकारी नहीं दी है, लेकिन एक लोकप्रिय टिपस्टर द्वारा डिटेल्स लीक की गई है। वीवो एक्स90 और एक्स90 प्रो दोनों में 6.78 इंच की फुल-एचडी+ एमोलेड स्क्रीन है, जो 1,260x 2,800 पिक्सल और 120 हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट के साथ है।
चीनी में पहले से उपलब्ध वीवो एक्स90 सीरीज में MediaTek Dimensity 9200 SoC प्रोसेसर है। ये फोन Android 13-आधारित फ़नटच OS 13 पर चलते हैं। इनमें इमेज प्रोसेसिंग के लिए वीवो की कस्टम वी2 चिप भी है।
वीवो X90 में 4,810mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आती है। जबकि, वीवो X90 प्रो मॉडल में 4,870mAh की बैटरी है, जो 120W फास्ट चार्जिंग और 50W वायरलेस चार्जिंग को सपोर्ट करती है।
और पढ़िए – 6 हजार रुपये से कम में मिल रहा 42 Inch का Smart TV! जानिए कैसे?
Vivo X90 and Vivo X90 Pro Camera
कैमरे की बात करें तो दोनों में ट्रिपल रियर कैमरा है। Vivo X90 में 50 मेगापिक्सल का सोनी IMX866 प्राइमरी सेंसर, 12 मेगापिक्सल का पोर्ट्रेट कैमरा और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। जबकि, वीवो X90 प्रो में 50 मेगापिक्सल का Sony IMX989 प्राइमरी सेंसर, 50 मेगापिक्सल का 50mm IMX758 सेंसर और 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड-एंगल कैमरा है। दोनों फोन 32 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरे के साथ हैं।
और पढ़िए – गैजेट्स से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ेंं
संबंधित खबरें
हार्ट रेट ट्रैकिंग में Apple वॉच से बेहतर है Temple डिवाइस!
8 hrs agoतैयार कर लें बजट! नवंबर में लॉन्च हो रहे ये शानदार फोन, देखें लिस्ट
10 hrs agoअब AI बताएगा आज क्या पहनें! Meta ने लॉन्च किया गजब का फैशन ऐप
11 hrs agoWhatsApp का बड़ा अपडेट! यूजर्स को ग्रुप में अब मिलेंगे ये 4 धांसू फीचर्स
13 hrs agoअनजान नंबर से कॉल आने पर दिखेगा कॉलर का नाम, 1 नवंबर से नियम लागू
1 day agoफेस्टिव सेल में स्मार्ट टीवी खरीदते समय इन 4 बातों का रखें ध्यान
2 days agoटेलीकॉम कंपनियों के लिए AI पर नए नियम, TRAI ने जारी किया ड्राफ्ट
2 days ago54,990 रुपये में मिल रहा iPhone 17 Pro! यहां मिल रही iPhones पर धांसू डील
2 days agoiPhone Air 2 को लेकर सामने आया अपडेट, जानें कब होगा लॉन्च
2 days agoWi-Fi Router बार-बार हो रहा है गर्म? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलतियां
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines