Vivo X300 Vs X300 Pro: Vivo ने अपने दो नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Vivo X300 और Vivo X300 Pro लॉन्च कर दिया है. इनमें से एक की कीमत करीब 75 हजार रुपये से शुरू होती है, तो दूसरा सीधे 1 लाख रुपये से ऊपर पहुंच जाता है. ऐसे में ज्यादातर खरीदारों के मन में एक ही सवाल है- क्या Vivo X300 Pro वाकई अपने ज्यादा दाम को सही ठहराता है, या फिर Vivo X300 ही एक समझदारी भरा सौदा है? अगर आप ये नए फोन लेने काप्लान कर रहे हैं और सोच रहे हैं कि कौनसा फोन बेहतर है और दोनों में क्या फर्क है तो ये खबर इसमें आपकी मदद करेगी.
Vivo X300 में Vivo X300 Pro में क्या फर्क है?
डिस्प्ले का फर्क
Vivo X300 और X300 Pro दोनों में शानदार LTPO AMOLED डिस्प्ले के साथ है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ और HDR Vivid जैसे फीचर मिलते हैं. दोनों की ब्राइटनेस भी 4500 निट्स तक जाती है, यानी धूप में भी स्क्रीन साफ दिखेगी. फर्क सिर्फ स्क्रीन साइज का है. X300 में 6.31 इंच का डिस्प्ले है, जो उन लोगों के लिए अच्छा है जिन्हें कॉम्पैक्ट फोन पसंद है. वहीं X300 Pro में 6.78 इंच की बड़ी स्क्रीन दी गई है और इसमें Dolby Vision सपोर्ट भी मिलता है.
बजट में कौन बेहतर?
भारत में Vivo X300 की कीमत लगभग 75,999 रुपये से शुरू होकर 85,999 रुपये है, जबकि Vivo X300 Pro की कीमत करीब 1,09,999 रुपये है. दोनों ही फोन प्रीमियम सेगमेंट में आते हैं, लेकिन इनमें करीब 30 हजार रुपये का फर्क है.
परफॉर्मेंस: दोनों में बराबरी
परफॉर्मेंस की बात की जाए तो दोनों फोन एक जैसे हैं. X300 और X300 Pro में Mediatek Dimensity 9500 प्रोसेसर दिया गया है, जो 3nm टेक्नोलॉजी पर बना है. इसके साथ ऑक्टा-कोर CPU और पावरफुल GPU मिलता है. गेमिंग हो या मल्टीटास्किंग, दोनों ही फोन बिना किसी दिक्कत के स्मूद परफॉर्मेंस देंगे.
कैमरे में बड़ा अंतर
अगर आप कैमरा लवर हैं, तो यहीं से दोनों फोन अलग हो जाते हैं. Vivo X300 में 200MP का मेन कैमरा, 50MP का टेलीफोटो लेंस (3x ऑप्टिकल जूम) और 50MP का अल्ट्रावाइड कैमरा के साथ आता है. यह फोन 4K वीडियो 120fps तक रिकॉर्ड कर सकता है.
Vivo X300 सीरीज लॉन्च, कैमरा और परफॉर्मेंस का पावर पैक, Pro मॉडल की कीमत सुन उड़ जाएंगे होश
वहीं Vivo X300 Pro का फोकस पूरी तरह प्रो-लेवल फोटोग्राफी पर है. इसमें 50MP का मेन कैमरा और 200MP का पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस दिया गया है, जिसमें 3.7x ऑप्टिकल जूम और मैक्रो सपोर्ट मिलता है. साथ ही इसमें Zeiss ऑप्टिक्स, लेजर ऑटोफोकस और कलर सेंसर जैसे हाई-एंड फीचर हैं. वीडियो रिकॉर्डिंग के लिए इसमें 8K और Dolby Vision HDR सपोर्ट भी दिया गया है, जो इसे कंटेंट क्रिएटर्स के लिए बेहतरीन बना देता है.
बैटरी और चार्जिंग
Vivo X300 में 6,040mAh की बैटरी दी गई है, जबकि X300 Pro में 6,510mAh की बड़ी बैटरी मिलती है. हालांकि, दोनों में 90W फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट मौजूद है. यानी चार्जिंग स्पीड दोनों में बराबर है, लेकिन बैटरी बैकअप के मामले में Pro मॉडल थोड़ा आगे है.
फाइनल वर्डिक्ट
अगर आप एक ऐसा फ्लैगशिप फोन चाहते हैं जिसमें दमदार परफॉर्मेंस, शानदार कैमरा और कॉम्पैक्ट डिजाइन हो और बजट भी काबू में रहे, तो Vivo X300 एक बेहतरीन चॉइस है. लेकिन अगर आपको मोबाइल फोटोग्राफी, वीडियो शूटिंग और बड़ी स्क्रीन से समझौता नहीं करना और आप ज्यादा पैसे खर्च करने को तैयार हैं, तो Vivo X300 Pro आपके लिए बेहतर साबित होगा.
ये भी देखें…
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines