Vivo X300 Series: Vivo ने भारत में अपनी फ्लैगशिप X300 सीरीज उतार पेश कर दी है. ये सीरीज सीधे कैमरा-लवर्स को ध्यान में रखकर बनाई गई हैं. Zeiss के साथ मिलकर तैयार की गई हाई-एंड कैमरा टेक्नोलॉजी, दमदार Dimensity 9500 चिपसेट और प्रीमियम डिजाइन के साथ Vivo X300 और X300 Pro बाजार में लॉन्च हो गया है और OnePlus, Oppo और iQOO जैसे दिग्गजों को कड़ी टक्कर को तैयार है.. अगर आप नया फ्लैगशिप फोन लेने की सोच रहे हैं, तो इसकी कीमत से लेकर फीचर्स तक सब जानना जरूरी है.
Vivo X300 और X300 Pro की कीमत और वेरिएंट
Vivo X300 को तीन स्टोरेज ऑप्शन में लॉन्च किया गया है. 12GB RAM + 256GB स्टोरेज वाला मॉडल 75,999 में मिलेगा, 12GB + 512GB वेरिएंट की कीमत 81,999 रुपये और 16GB + 512GB मॉडल की कीमत 85,999 रखी गई है. वहीं, Vivo X300 Pro सिर्फ एक ही वेरिएंट 16GB RAM और 512GB स्टोरेज में उपलब्ध है, जिसकी कीमत 1,09,999 रुपये है.
लॉन्च ऑफर भी
कंपनी ने फोन लॉन्च के साथ कस्टमर्स के लिए ऑफर भी दिए हैं. जिसमें SBI, IDFC और Axis Bank कार्ड से पेमेंट करने पर 10 परसेंट कैशबैक मिल रहा है. इसके अलावा ग्राहकों को फ्री में Vivo TWS 3e ईयरबड्स और 18 महीने की Google AI Pro सब्सक्रिप्शन भी दी जा रही है.
प्री-ऑर्डर और बिक्री की तारीख
Vivo ने दोनों स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर दी है. जो यूजर्स शुरुआती ऑफर पाना चाहते हैं, वे अभी से बुकिंग कर सकते हैं. इन फोन्स की फर्स्ट सेल भारत में 10 दिसंबर से शुरू होगी.
Vivo X300-X300 Pro डिस्प्ले और डिजाइन
Vivo X300 में 6.31 इंच का 1.5K LTPO AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो HDR10+ सपोर्ट के साथ 4,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस देता है. वहीं X300 Pro में 6.78 इंच का बड़ा LTPO AMOLED पैनल है, जिसमें 120Hz रिफ्रेश रेट मिलता है. दोनों ही फोन Armor Glass से प्रोटेक्टेड हैं और IP68 व IP69 रेटिंग के साथ आते हैं, यानी पानी और धूल से भी काफी हद तक सुरक्षित रहेंगे.
कैमरा का दम दिखाएगा X300
X300 में फोटोग्राफी के लिए 200MP का Samsung HPB सेंसर OIS के साथ दिया गया है. इसके साथ 50MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP का Sony टेलीफोटो लेंस मिलता है, जिसमें 3x ऑप्टिकल जूम की मिलता है.
X300 Pro का कैमरा और भी पावरफुल
X300 Pro में 50MP का Sony LYT 828 सेंसर दिया गया है, जो ऑप्टिकल इमेज स्टेबलाइजेशन के साथ आता है. इसके अलावा 50MP का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 200MP का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है, जिसमें 3.5x ऑप्टिकल जूम मिलता है. सेल्फी के लिए सामने की तरफ 50MP का कैमरा दिया गया है, जिससे वीडियो कॉल और फोटोज दोनों दमदार रहने वाले हैं.
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
दोनों ही फोन MediaTek Dimensity 9500 प्रोसेसर पर चलते हैं. साथ ही Vivo का V3+ चिप 4K HDR पोर्ट्रेट वीडियो रिकॉर्डिंग को और बेहतर बनाता है. ये फोन Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 पर चलेंगे और कंपनी की तरफ से 5 साल के OS अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया गया है.
एक्सेसरी अलग से खरीदनी होगी
Vivo ने प्रो-लेवल फोटोग्राफी के लिए एक Telephoto Extender Kit भी पेश की है, लेकिन इसे अलग से 18,999 रुपये देकर खरीदा जा सकेगा. यह उन यूजर्स के लिए फायदेमंद है, जो मोबाइल फोटोग्राफी को एक कदम आगे ले जाना चाहते हैं.
Vivo X300 और X300 Pro उन यूजर्स के लिए हैं, जो कैमरा क्वालिटी, प्रीमियम डिजाइन और लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट चाहते हैं.
संबंधित खबरें
256GB, 512GB या 1TB? आपके लिए कौन-सा स्मार्टफोन स्टोरेज ऑप्शन है बेस्ट?
1 day agoएक ही जगह का AQI दो मोबाइल में अलग क्यों? कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती
1 day agoएक बार रिचार्ज और 3 साल की छुट्टी, Jio लाया धांसू लंबी वैलिडिटी वाला प्लान
1 day agoएयर प्यूरीफायर खरीदने से पहले चेक करें ये 7 जरूरी बातें
1 day agoइलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय एक्सटेंडेड वारंटी लेना कितना जरूरी?
2 days ago80% ऑफ देखकर न करें पेमेंट! दिवाली पर ऐसे खाली हो सकता है बैंक अकाउंट
2 days agoकॉल ड्रॉप और खराब नेटवर्क से मिलेगी राहत, TRAI ने बदले नियम
2 days agoसामने वाले के फोन में नहीं है WhatsApp? फिर भी कर पाएंगे कॉल, जानें कैसे
2 days agoअब घर बैठे पता करें किस कंपनी का नेटवर्क है सबसे खराब, यहां मिलेगी जानकारी
3 days agoApple यूजर्स की मौज! iOS 27.3 अपडेट में मिलेंगे ये 5 बड़े बदलाव
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines