हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Vivo ने चुपचाप लॉन्च किया नया X200T, कीमत और फीचर्स देखकर यूजर्स रह गए हैरान, जानिए पूरी डिटेल

Vivo ने बिना किसी शोर गुल के भारत में Vivo X200T लॉन्च कर दिया है, जो दमदार Dimensity 9400+ प्रोसेसर, 6200mAh की बड़ी बैटरी और प्रीमियम Zeiss कैमरा के साथ आता है. कीमत फ्लैगशिप से कम है, लेकिन फीचर्स किसी भी हाई-एंड फोन को टक्कर देने वाले हैं.

विज्ञापन
Vivo X200T भारत में लॉन्च. (Photo-Vivo)

Vivo X200T Launced In India: Vivo ने बिना किसी शोर-शराबे के अपनी पिछली फ्लैगशिप सीरीज X200 में एक नया स्मार्टफोन लॉन्च कर दिया है. Vivo X200T नाम का यह फोन उन यूजर्स को ध्यान में रखकर लाया गया है, जो फ्लैगशिप लेवल फीचर्स चाहते हैं, लेकिन बहुत ज्यादा कीमत नहीं चुकाना चाहते. नया X200T बेहतर प्रोसेसर, बड़ी बैटरी और लेटेस्ट सॉफ्टवेयर के साथ Vivo X200 का अपग्रेडेड वर्जन माना जा रहा है.

Vivo X200T की कीमत और लॉन्च ऑफर्स

भारत में Vivo X200T की शुरुआती कीमत 59,999 रुपये रखी गई है, जिसमें 12GB RAM और 256GB स्टोरेज मिलती है. वहीं 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वाला वेरिएंट 69,999 रुपये में उपलब्ध है. फोन Stellar Black और Seaside Lilac दो कलर ऑप्शन में आता है. लॉन्च ऑफर के तहत Axis, HDFC और SBI कार्ड से पेमेंट करने पर 5,000 रुपये की सीधी छूट दी जा रही है.

Seaside Lila

बड़े डिस्प्ले से स्मूद एक्सपीरियंस

विज्ञापन

Vivo X200T में 6.67-इंच का AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो FHD+ रेजोल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करता है. इसमें पंच-होल डिजाइन और पतले बेज़ल्स मिलते हैं. हालांकि यह LTPO पैनल नहीं है, लेकिन इस प्राइस रेंज में डिस्प्ले क्वालिटी किसी भी तरह से निराश नहीं करती.

परफॉर्मेंस- दमदार Dimensity 9400+ चिपसेट

विज्ञापन

फोन में MediaTek Dimensity 9400+ प्रोसेसर दिया गया है, जो फ्लैगशिप Dimensity 9400 का ओवरक्लॉक्ड और ज्यादा ऑप्टिमाइज्ड वर्जन है. यह चिपसेट हैवी गेमिंग, मल्टीटास्किंग और लंबे समय तक इस्तेमाल के लिए पूरी तरह सक्षम है. 12GB RAM के साथ फोन स्मूद और फास्ट परफॉर्मेंस देता है.

सॉफ्टवेयर और लंबे अपडेट का वादा

विज्ञापन

Vivo X200T Android 16 पर बेस्ड OriginOS 6 के साथ आता है. कंपनी ने इस फोन के लिए 5 बड़े Android अपडेट और 7 साल तक सिक्योरिटी अपडेट देने का वादा किया है, जो इसे लॉन्ग-टर्म यूज के लिए भरोसेमंद बनाता है.

Stellar Black

बड़ी बैटरी, फास्ट चार्ज

विज्ञापन

इस स्मार्टफोन में 6,200mAh की बड़ी बैटरी दी गई है, जो रेगुलर Vivo X200 से भी ज्यादा है. बैटरी के साथ 90W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 40W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन जल्दी चार्ज हो जाता है.

कैमरा सेटअप: Zeiss के साथ ट्रिपल कैमरा

विज्ञापन

Vivo X200T में Zeiss के साथ ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है. इसमें 50MP Sony LYT702 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 50MP Samsung JN1 अल्ट्रावाइड कैमरा और 3x ज़ूम वाला 50MP Sony LYT600 टेलीफोटो लेंस शामिल है. फ्रंट में 32MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. रियल-लाइफ कैमरा परफॉर्मेंस में इसका मुकाबला Motorola Signature और OPPO Reno15 Pro Mini से होगा.

डिजाइन और कनेक्टिविटी

विज्ञापन

फोन में ग्लास बॉडी के साथ एल्यूमिनियम एलॉय फ्रेम दिया गया है. यह IP68 और IP69 रेटिंग के साथ आता है, यानी पानी और धूल से अच्छी सुरक्षा मिलती है. डिजाइन प्रीमियम है और हाथ में पकड़ने पर फ्लैगशिप फील देता है. Vivo X200T में 3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, डुअल सिम सपोर्ट, 5G कनेक्टिविटी, डुअल-बैंड Wi-Fi और Bluetooth 5.4 जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

अपनी कीमत को देखते हुए Vivo X200T एक मजबूत ऑप्शन बनकर सामने आता है. बड़ी बैटरी, दमदार परफॉर्मेंस और फ्लैगशिप फीचर्स के साथ यह Motorola Signature और OPPO Reno15 Pro Mini जैसे फोन्स को कड़ी टक्कर देता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Siri की गलती से Apple को चुकाना पड़ा रहे 869 करोड़, जानें किन यूजर्स को मिल रहा पैसा

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mikita Acharya

मिकिता आचार्य News24 में ऑटो एंड टेक राइटर हैं. पत्रकारिता में उन्हें 6 साल से ज्यादा का अनुभव है. मूल रूप से मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले की रहने वाली मिकिता ने इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के स्कूल और जर्नलिज्म एंड मास कम्यनिकेशन (SJMC, DAVV) से मास्टर्स इन जर्नलिज्म किया है. वहीं श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी, इंदौर से बीएससी की डिग्री ली है. अपने करियर की शुरुआत मिकिता ने 2019 में ईटीवी भारत, हैदराबाद से की, जहां उन्होंने कई ऑटो, टेक के अलावा न्यूज के लिए कॉटेंट लिखा. इसके बाद दैनिक भास्कर सब-एडिटर के तौर पर उन्होंने न्यूज के साथ इन्वेस्टिगेटिव जर्नलिज्म के लिए भी काम किया. साइंस बैकग्राउंड होने की वजह से ऑटोमोबाइल और टेक्नोलॉजी से जुड़ी खबरें लिखने में मिकिता की गहरी रूचि है. News24 में इस पद पर रहते हुए वे ऑटो और टेक्नोलॉजी से जुड़ी प्रोडक्ट लॉन्च, इंडस्ट्री ट्रेंड्स और रिव्यूज पर रोजाना लेख लिख रही हैं. मिकिता ने ऑटो और टेक से जुड़े कई बड़े इवेंट में ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है. वह ऑटो और टेक इंडस्ट्री से जुड़े एक्सपर्ट्स के संपर्क में रहती हैं. कितने साल का अनुभव: 6+ योग्यता : SJMC, DAVV से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स श्री वैष्णव इंस्टीट्यूट से इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी में बीएससी पिछला अनुभव: दैनिक भास्कर, ETV भारत
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola